आज के समय लोग स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुए हैं। सुबह व्यायाम हो, योग हो या फिर जिम.. शरीर को फिट रखने के लिए लोग घंटों पसीने बहाते हैं। कई ऐसे भी योग या व्यायाम किये या कराये जा रहे हैं, जिसपर भरोसा करना भी मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर बेलन से एक्सरसाइज कर रहीं महिलाओं का वीडियो खूब देखा जा रहा है।

महिलाओं के एक्सरसाइज का वीडियो वायरल

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई महिलायें ग्रुप में एक्सरसाइज कर रही हैं। सभी महिलायें बेलन को लेकर अपने पेट पर रगड़ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि महिलायें यह एक्सरसाइज अपने पेट को कम करने के लिए कर रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@chiragbarjatyaa यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि मैं बोल रहा हूं, बहुत स्कोप है इस देश में। himanshukhona यूजर ने लिखा कि आप विश्वास नहीं करेंगे कि उसे कितने लोग फॉलो करते हैं। @ValueIn84502221 यूजर ने लिखा कि वह मसाजर से थायराइड को ठीक कर सकती हैं। आज की दुनिया में बड़ी समस्या यह है कि कई लोग नकारात्मक दिमाग से सकारात्मक जीवन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए कुछ भी बिकाऊ है।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह मन और शरीर को यातना देने के अलावा कुछ नहीं है। इस तरह की हरकतों से चोट लग सकती है, फिटनेस हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि 15-30 महीने के लिए चलना शुरू कर दें। @ShowraavDusra यूजर ने लिखा कि इंसान बंदरों वाली हरकतों से बाहर नहीं निकल सकता है। एक यूजर ने लिखा कि लोग शुगर कम करने और रोजाना व्यायाम करने के अलावा सब कुछ करेंगे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई। इसके बाद महिला ग़लती मानते हुए रोने लगी थी…पढ़िए पूरी खबर

बता दें कि @chiragbarjatyaa यूजर ने इस वीडियो को 4 मई को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था, जिसके बाद खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 862.6K व्यूज मिल चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।