Leopard Crocodile Fight Video: जंगली जानवरों की लड़ाई के कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, इस तरह के वीडियो लोगों को पसंद भी आते हैं क्यों कि ये नेचर से जु़ड़े होते हैं। कई वीडियो में जानवरों को खेलते हुए भी देखा जाता है, वहीं कई वीडियो में जंगली जानवर अपनी भूख मिटाने के लिए शिकार करते हुए नजर आते हैं। कई छोटे जानवर बड़े जानवरों से खुद को बड़ी ही चालाकी से बचाते हुए नजर आते हैं, तो कई बार दो जीवों में हार-जीत की जंग छिड़ जाती है, जो जितना ताकतवर होता है उसकी उतनी ही चलती है। इसलिए तो शेर को जंगल का राजा कहा जाता है।
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में एक तेंदुए को 10 खतरनाक मगरमच्छों से शिकार के लिए भिड़ते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर स्टीफन क्रुइसबर्गयू ने शेयर किया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ बिना डरे मगरमच्छों के झुंड में पहुंच जाता है और फिर उनसे शिकार छिनने की कोशिश करने लगता है। तेंदुए और मगरमच्छों के बीच हिरण को लेकर जंग शुरू हो जाती है, हालांकि थोड़ी देर बाद तेंदुए को वह हाल होता है कि देखने वाले भी जल्द भरोसा नहीं कर पाएंगे।
यह वीडियो जांबिया के लुआंगवा नेशनल पार्क का है। इसे देखने वाले लोग दंग रह गए क्योंकि एक अकेला तेंदुआ 10 खतरनाक मगरमच्छों से भिड़ जाता है। दरअसल, जंगल में बिग-कैट्स का राज चलता है। इस प्रजाति में शामिल तेंदुआ भी काफी खतरनाक होता है। वह तेजी से शिकार करता है, किसी की भी जान ले सकता है। इसे निर्दयी शिकारी माना जाता है, यह तेंदुआ भी मगरमच्छों के मुंह से उनका निवाला छिनने के लिए उनसे भिड़ जाता है।
फोटोग्राफर स्टीफन क्रुइसबर्ग ने इस वीडियो को शेयर कर बताया है कि इस वीडियो को उन्होंने तब शूट किया था जब वे दक्षिण लुआंगवा में सुबह-सुबह सफारी पर थे। उन्होंने देखा था कि नील मगरमच्छों ने एक हिरण का शिकार किया था, इसके बाद वे झुंड में उसे खा रहे थे तभी वहां तेंदुआ पहुंच गया। नील मगरमच्छ काफी खतरनाक होते हैं, तेंदुआ शिकार के लिए उनसे भिड़ गया। हिरण के लिए वह मगरमच्छों से लड़ने लगा। तेंदुए को देखकर ऐसा लग रहा है कि उस पर हिरण को छीनने का धुन सवार है हालांकि आखिर में उसे समझ आ जाता है कि वह शिकार नहीं हासिल कर पाएगा। इसलिए उसे जो मिलता है वह टुकड़ा लेकर धीरे से वहां से निकल जाता है। यूट्यूब पर इस वीडियो को लेटेस्ट साइटिंग्स (Latest Sightings) ने शेयर किया है।
नीचे देखें वीडियो-