अब शादी का मौका दुल्हा-दुल्हन के लिए कितना खास होता है यह बताने की जरूरत नहीं। मगर शादी के दिन अगर कोई मजेदार बेवकूफी हो जाए, तो वो उन पल और भी यादगार बन जाते हैं और लोगों को खूब हंसाते हैं। ऐसा ही कुछ इस शादी में भी हुआ। दुल्हा-दुल्हन एक दूसरे हाथ पकड़े खड़े हैं। पादरी उनकी शादी करवा रहा है। पादरी दुल्हे को कुछ शब्द दोहराने को कहता है। वो खूबसूरत शब्द होते हैं “इस सफर(शादी) में मैं तुम्हारा हमसफर और दोस्त बनूंगा।” ये शब्द दोहराने के बाद दुल्हा, दुल्हन को एक थप्पड़ मार देता है। मगर आप हैरान परेशान न हों। दुल्हा उसे गुस्से में यह थप्पड़ नहीं मारता।
दरअससल दुल्हन के चेहरे पर एक मधुमक्खी आकर बैठ जाती है जिसे हटाने के लिए दुल्हा उसके चेहरे पर हाथ मार देता है। बस फिर क्या होना था, शादी में आए सब लोग और खुद दुल्हा-दुल्हन भी इस घटना पर जोर से हंस पड़ते हैं। जाहिर सी बात है अगर कोई दुल्हा “इस सफर(शादी) में मैं तुम्हारा हमसफर और दोस्त बनूंगा” कहकर बेवकूफी में अपनी दुल्हन को थप्पड़ मार दे तो लोगों को हंसी से लोटपोट होने की एक बढ़िया वजह मिल ही जाएगी।
देखें वीडियो (Source: Youtube/DailyPicksandFlicks)

