Eagle Attack Viral Video: जीव-जन्तुओं के वीडियो लोगों का काफी पसंद आते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर पक्षी, पशु, सांप और जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ये वीडियो लोग बड़े दिलचस्पी के साथ देखते हैं, क्योंकि ये सारा कुछ प्रकृति से जुड़ा होता है। कुछ वीडियो हंसाने वाली होती हैं तो कुछ शिकार वाले तो कुछ हैरान करने वाले। शिकारी जावों के कई वीडियो ऐसे होते हैं कि जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर भरोसा कर पाना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बांज को लोमड़ी का शिकार कर उसे अपने पंजे में झकड़कर आसमान में उड़ते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो देख लोगों के होश उड़ गए हैं, बाज की ताकत देख हर कोई हैरान रह गया है।
वायरल वीडियो में बाज अपने मजबूत पंजों में लोमड़ी को दबोचकर आसमान में उड़ जाता है। यह दृश्य काफी हैरान करने वाला है, जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल है मगर यह सब प्रकृति से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों ने बाज की ताकत की सराहना की है। कहा जाता है कि शेर जंगल का शिकारी है औऱ बाज आसमान का। बाज की नजर से बच पाना काफी मुश्किल होता है, बाज की उड़ान को कोई रोक नहीं सकता है। इस पर कई कहावतें कहीं जाती हैं। बाज के पंजे से शिकारी छूट नहीं पाता है। बाज की उड़ने की क्षमता औऱ ताकत ऐसी होती है कि वह बड़े जानवरों का भी शिकार कर लेता है। वीडियो में बाज को लोमड़ी का शिकार करते हुए देखा जा सकता है, इसके बाद वह लोमड़ी को लेकर तेज हवा में भी काफी ऊपर उड़ जाता है।
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नामक यूजर ने एक्स पर शेयर किया है। वीडियो एक जंगल का है जो हर तरफ से पहाड़ से घिरा है। बाज अपने पंजों में एक लोमड़ी को दबोचता है औऱ फिर उसे लेकर हवा में उड़ जाता है। लोमड़ी कोशिश करती है मगर बाज के पंजों से खुद को छुड़ा नहीं पाती है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर बहुत कमेंट्स किए हैं।