बिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में लड़कियां सड़क पर झगड़ती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां छात्राएं है और प्रेमी को लेकर हुए विवाद में धक्का-मुक्की और मारपीट कर रही हैं। पटना के सीवान के भरे बाजार में हुए इस ड्रामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे।

बताया जा रहा है कि सीवान के सिसवन ढला के समीप इस्लामिया कालेज के पास लड़कियों के बीच ये मारपीट हुई है। दावा किया जा रहा है कि ये दोनों छात्रा सीवान के इस्लामिया कालेज में पढ़ाई करती हैं और प्रेमी को लेकर विवाद के बाद ये मारपीट हुई है।

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर लड़कियों के बीच हुई इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस लड़ाई पर मजे ले रहे हैं तो कुछ इसे महिला सशक्तिकरण कहकर तंज कस रहे हैं।

हरीश नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘हमारे देश की लड़कियां लड़कों से कम हैं क्या?’ एक ने लिखा, ‘एक औरत दूसरी औरत को पीट रही है और तीसरी औरत उसे रिकॉर्ड करके मजे ले रही है।’ एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘लकड़ियां लड़ रही हैं और बाकी लोग तमाशा देख रहे हैं। कोई इन्हें अलग क्यों नहीं कर रहा है?’

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘ये लकड़ियां जैसे लड़ रही हैं, वैसे तो लड़के भी मारपीट नहीं करते, क्या जमाना आ गया है।’ शैलेश नाम के यूजर ने लिखा, ‘महिला आरक्षण के रुझान हैं ये, महिलाओं को इतना सशक्तिकरण कर दिया गया है कि वो अब अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इतनी भयंकर मारपीट किसी इंसान के लिए हो रही है, यकीन नहीं हो रहा है।’

बता दें कि एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बुर्का पहनी लड़कियां क्लासरूम में मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। कहा जा रहा है कि ये वही लड़कियां हैं जो बाजार में आपस में मारपीट करती दिखाई दी थीं।