सड़क पर स्टंट करना कभी सुरक्षित नहीं माना जाता है। भारत में तो यह गैरकानूनी है और स्टंट करने वालों कार्रवाई होती है। कई राज्यों की पुलिस तो वीडियो और सोशल मीडिया पर मिली जानकारियों के आधार पर भी चालान कर देती है। इसी बीच स्टंट का वीडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस ने लोगों चेतावनी दी है।
दिल्ली पुलिस ने शेयर किया सड़क पर स्टंट करते कपल का वीडियो
दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर किये गये वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक पर लड़का और लड़की बैठे हुए हैं। सड़क पर और भी गाडियां चल रही हैं लेकिन लड़का वहीं स्टंट करने लगता है। इसी बीच बाइक से उसका संतुलन बिगड़ता है और दोनों गिर पड़ते हैं। लड़का तो किसी तरह संभलते हुए आगे निकल गया लेकिन लड़की सड़क पर ही गिर पड़ी और संभवतः उसे चोट भी लगी।
लिखी कुछ ऐसी मजेदार लाइनें
दिल्ली पुलिस द्वारा शेयर गये इस वीडियो में ‘ये इश्क हाये बैठे-बिठाये जन्नत दिखाए…’ गाना बज रहा है। साथ हिंदी में कुछ मजेदार शब्द लिखे गये हैं, जिसे हम चेतावनी भी कह सकते हैं। लड़की के बाइक से गिरते ही वीडियो में ‘जन्नत दिखाए’ लिखा आता है। इसके बाद वीडियो में आगे लिखा है ‘यह Risk हाये बैठे-बिठाए हड्डियां तुड़वाए।’
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘इसके बाद इनका क्या हाल हुआ, यह भी दिखाना चाहिए था।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली में इतनी सड़क खाली कहां है, जो दिल्ली वाले स्टंट कर सकें।’ एक अन्य ने लिखा, ‘अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले रोमियो की संख्या दिल्ली में दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसलिए, कुछ बड़े दंड और जुर्माना होना चाहिए ताकि इन्हें सबक सिखाया जा सके।’
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब दिल्ली पुलिस ने इस तरह के वीडियो के जरिये लोगों को जागरूक करने की कोशिश हो, बल्कि ऐसे कई मौकों पर दिल्ली द्वारा लोगों को इस तरह से चेतावनी दी जा चुकी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दिल्ली पुलिस के इस कदम की खूब तारीफ की है।