मध्य प्रदेश के एक जिम में वर्क आउट करने गई एक लड़की के साथ एक लड़का जिम में ही बदतमीजी और छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने जब इस पर आपत्ति जताई तो लड़के ने पीड़िता पर हमला कर दिया। पहले तो लड़के ने लड़की जोर से धक्का दिया, जिससे लड़की जिम में एक्सरसाइज के लिए रखे मशीनों से टकरा गई, इसके बाद लड़के ने जोर से लड़की पर लात दे मारी। लड़के के हमले की वजह से लड़की नीचे गिर गई। इस पूरी घटना का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की और लड़के के बीच कुछ बहस हो रही है, तभी लड़की पीछे हटने लगती है कि लेकिन तब तक लड़का एक जोर का चांटा लड़की को लगाता है। लड़की नीचे गिर जाती है, लड़की कुछ समझ भी नहीं पाती है कि तभी ये बेहूदा इंसान लड़की पर फिर हमला करता है और लड़की को जोर से अपने लात से मारता है।
#WATCH Man punches & kicks a woman at a gym in #Indore after she complained about his behavior during workout #MadhyaPradesh pic.twitter.com/eFQWUrMlbz
— ANI (@ANI) August 19, 2017
Case of assault & molestation has been registered, we are investigating: Shashikant Kankane, DSP on case of woman assaulted at a gym #Indore pic.twitter.com/bjKm8cOg88
— ANI (@ANI) August 19, 2017
इसके बाद लड़की जिम में रखे एक सामान से टकराती है और नीचे गिर जाती है। इस बीच जिम में मौजूद और लोग वहां आ जाते हैं और गुस्साये लड़के को पकड़ने लगते हैं।इंदौर पुलिस ने पूरी घटना का संज्ञान लिया है। इंदौर के डीएसपी शशिकांत कनकने ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़के के खिलाफ हमले और छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को कानून के प्रावधानों के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।