लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टियों एक दूसरे पर सोशल मीडिया के जरिए भी निशाना साधने से नहीं चूक रही है। बीजेपी और कांग्रेस की एक दूसरे के प्रति आक्रामकता जगजाहिर है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल। इस वीडियो में बीजेपी का झंडा और खाली कुर्सियां नजर आ रही हैं। इस वीडियो को कांग्रेस के मध्य प्रदेश ईकाई के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने दावा किया है कि अमित शाह के कार्यक्रम में कुर्सियां खाली दिखीं और वहां लोग उन्हें सुनने नहीं आए। ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए इस वीडियो को हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं। लोग इस वीडियो पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं।
कांग्रेस की टिप्पणी:
वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कमेंट लिखा गया है- खाली कुर्सियों को संबोधन :अमित शाह के इस कार्यक्रम में दिख रही खाली कुर्सियां आपको मोदी सरकार के 5 साल का हिसाब-किताब दे रही हैं..!जिसने कभी जनता की नहीं सुनी, जनता भला उसे सुनने क्यों आये..?
खाली कुर्सियों को संबोधन :
अमित शाह के इस कार्यक्रम में दिख रही खाली कुर्सियां आपको मोदी सरकार के 5 साल का हिसाब-किताब दे रही हैं..!
जिसने कभी जनता की नहीं सुनी,
जनता भला उसे सुनने क्यों आये..? pic.twitter.com/ixPmFIebLh— MP Congress (@INCMP) April 22, 2019
इस वीडियो पर लोगों ने काफी मजेदार कमेंट लिखे हैं। देश का नागरिक नामक एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है। सभी जनता दिग्विजय जी के कार्यक्रम मे 15 लाख लेने चले गए हैं।वहीं, विजेंद्र जी नामक एक यूजर ने लिखा है-जैसी कुर्सियां खाली दिख रही हैं वैसे ही लोक सभा मे मोदी की भाजपा गायब होती दिखेगी।
वहीं कई यूजर्स ने इस वीडियो को फर्जी बताया है तो किसी ने कहा है कि यह वीडियो कार्यक्रम से पहले बनाया गया है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। देश में दो चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं जबकि तीसरे चरण का मतदान आज यानी 23 अप्रैल को हो रहा है।