कोरोना वायरस से फैले संक्रमण के चलते 25 मार्च से ही देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। ये लॉकडाउन 17 मई के आगे भी रहेगा। लॉकडाउन की वजह से सुस्त पड़ी देश की इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। मंगलवार 12 मई को पीएम ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के हाल के निर्णय, रिजर्व बैंक की घोषणाओं को मिलाकर यह पैकेज करीब 20 लाख करोड़ रुपये का होगा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस विशेष आर्थिक पैकेज की रकम देश के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी का लगभग 10 प्रतिशत है।
पीएम मोदी के संबोधन के बाद 20 लाख करोड़ के इसी विशेष आर्थिक पैकेज को लेकर हिंदी न्यूज चैनल आज तक पर एक डिबेट शो रखा गया था। इसमें कांग्रेस की तरफ से पार्टी के प्रवक्ता चरण सिंह सापला मौजूद थे तो वहीं बीजेपी की तरफ से उसके राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा मौजूद थे।
संबित पात्रा ने पीएम मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज को एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सापला ने शो में संबित पात्रा से पूछ दिया कि 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं। शो की एंकर ने भी संबित पात्रा से कहा कि अगर आप बताना चाहें तो बता दीजिए कि 20 लाख करोड़ में कितने शून्य होते हैं।
संबित पात्रा ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस प्रकार के सामान्य ज्ञान के सवाल में नहीं घुसना चाहता। डिबेट के इस अंश का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में ये वीडियो क्लिप शेयर कर लोग संबित पात्रा को ट्रोल कर रहे हैं।
20 लाख करोड़ में कितने ज़ीरो होते हैं,
ये बताने की जिम्मेदारी मोदी जी ने संबित पात्रा को दी थी
लेकिन फिर भद्द पिटवा दी भाई ने
pic.twitter.com/hoBZscrIxp— Punit Kumar Singh (@puneetsinghlive) May 12, 2020
20 लाख करोड़ में कितनी शून्य हैं? कल रात 8 बजे @aajtak ने संबित पात्रा से पूछा था,लेकिन अभी तक बताया नहीं, आख़िर क्यों???? जवाब दीजिये।।।।।।।।।।। @sambitswaraj
— K.C.Meena Dausa (@KCMeenaNRly) May 13, 2020
20 लाख करोड़ में कितने जीरो होती है ये संबित पात्रा को नहीं पता
हर बार बेज्जती करवा लेता है! @sambitswaraj pic.twitter.com/GLDhtj80GP
— Deepak Khatri (@Deepakkhatri812) May 13, 2020
कुपात्रा की पोल फिर खुली नही बता पाया की 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं pic.twitter.com/rOAnNy6IB1
— ChandraShekhar Bhankrota चंद्रशेखर भांकरोटा (@YUVAMARWADI) May 13, 2020
संबित पात्रा जी ने गूगल किया?
20 लाख करोड़ में कितने ‘0’ होते हैं— Ashraf Hussain (@AshrafFem) May 12, 2020
संबित पात्रा ने किया गणित विषय के जानकारों से संपर्क
संबित पात्रा पूछ रहे हैं कि 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं।@LambaAlka @rohanrgupta @GouravVallabh
— Harish R. Dewasi (@HarishDewasiINC) May 12, 2020
20 लाख करोड़ में कितने जीरो होती है ये संबित पात्रा को नहीं पता
हर बार बेज्जती करवा लेता है! @sambitswaraj pic.twitter.com/3dgjYdcP8l
— राहुल नामा (@Rahulnama0) May 13, 2020
बता दें कि इससे पहले भी संबित पात्रा इस तरह की सिचुएशन से गुजर चुके हैं। दरअसल पिछले साल एक लाइव डिबेट शो में संबित भारत सरकार के 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के विजन पर बोल रहे थे। उस डिबेट में कांग्रेस के प्रवक्ता ने उनसे पूछ दिया था कि आप 5 ट्रिलियन के बारे में इतना बोल रहे हैं तो पहले ये बता दीजिए कि 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। संबित पात्रा तब गौरव वल्लभ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे। उसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था।

