उत्तर प्रदेश के उन्नाव से पुलिसकर्मियों की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें वह अपने आप को पथराव से बचाने के लिए स्टूल और टोकरी रखे नजर आ रहे हैं। जिसके बाद से यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल उन्नाव में दो युवकों की मौत के बाद हुए बवाल को रोकने के लिए पहुंची उन्नाव पुलिस के दो पुलिसकर्मी पथराव से बचने के लिए स्टूल और डलिया को अपना सुरक्षा कवच बनाया था। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर सामने आने के बाद दोनों सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों की वायरल हो रही इस तस्वीर पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस तस्वीर को ट्वीट किया है। रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने यह तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि सरकार की नाकामियों का बोझ अपने सिर पर उठाता पुलिसकर्मी।
सरकार की नाकामियों का बोझ अपने सिर पर उठाता पुलिसकर्मी। pic.twitter.com/6FLIy899IH
— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) June 17, 2021
अनुज कुमार नाम के ट्विटर आकउंट से उत्तर प्रदेश पुलिस का मजा लेते हुए कमेंट किया गया है कि, ‘कितने तेजस्वी लोग हैं हमारे देश में। वाह क्या सीन है। जितेंद्र यादव नाम के एक टि्वटर यूजरनेम इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सरकार पाकिस्तान और मुसलमान करने में लगी है, शर्मनाक! बाबा मुख्यमंत्री को बर्खास्त करो’।
एनडीटीवी के पत्रकार कमल खान इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि, ‘वे टोकरी और स्टूल से उन्नाव में लॉ एंड आर्डर संभाले थे। हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर के इस नए अविष्कार पे उनको इनाम देना तो दूर 4 लोग सस्पेंड हो गए।और कप्तान से डीजीपी ने जवाब तलब कर लिया’। योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसते हुए हैं कृष्णा जी के नाम के यूजर कमेंट करते हैं कि, ‘यूपी की पुलिस आत्म निर्भर हो गई है, बाबा तेरी कृपा से सब काम हो रहा है, इसी लिए यूपी का नाम हो रहा है’।
समाचार भारत की पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने पुलिसकर्मियों की यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘उन्नाव-शुक्लागंज के रास्ते पर सड़क हादसे में एक की मौत के बाद बावाल हो गया। हालात बेकाबू थे। फिर आधुनिक रक्षा प्रणाली के साथ उन्नाव पुलिस ने चुटकी में हालात संभाल लिए..टोकरी। पेप्सी कैरेड और स्टूल से क्राइम कंट्रोल करता देख..FBI, CIA समेत दुनियाभर की एजेंसियों की नींद उड़ गई है’।
उन्नाव-शुक्लागंज के रास्ते पर सड़क हादसे में एक की मौत के बाद बावाल हो गया. हालात बेकाबू थे. फिर आधुनिक रक्षा प्रणाली के साथ उन्नाव पुलिस ने चुटकी में हालात संभाल लिए..टोकरी
पेप्सी कैरेड और स्टूल से क्राइम कंट्रोल करता देख..FBI, CIA समेत दुनियाभर की एजेंसियों की नींद उड़ गई है pic.twitter.com/Re1Wcts4HC— Pragya Mishra (@PragyaLive) June 17, 2021
मयंक यादव नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा कि, “उत्तर प्रदेश के चुनाव में यही टोकरी जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को और स्टूल “स्टूल मंत्री केशव” प्रसाद को देने वाली है।