बिहार में राजनीतिक फेरबदल के बाद नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री बन गए हैं और तेजस्वी यादव दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बने। इसके बाद से ही भाजपा के नेता भड़क गये हैं और लगातार सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर हमला बोल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा तो आरजेडी ने पलटवार किया है।
क्या बोले थे गिरिराज सिंह?
गिरिराज सिंह ने लिखा कि चारा चोर का बेटा महात्मा गांधी थोड़ी हो जायेगा, फिर चिड़ियाघर की माटी काट-काट के मॉल की भराई करेगा, फिर आपके पलटू चाचा नीतीश कुमार पूरा खानदान को घपला के आरोप में बर्दाश्त करेंगे! गिरिराज सिंह के इस बयान पर आरजेडी ने जवाब दिया है। हालांकि अब ये ट्वीट गिरिराज सिंह के ट्विटर अकाउंट पर दिखाई नहीं दे रहा है।
आरजेडी ने किया पलटवार
आरजेडी ने गिरिराज सिंह के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, ‘श्री गिराराज सिंह,चारा घोटाले में आरोपित स्व० श्री जगन्नाथ मिश्रा जी के सुपुत्र BJP MLA और प्रदेश के पार्टी उपाध्यक्ष श्री नीतीश मिश्रा आपकी बुआ के बेटे है क्या? उनका भी नामकरण कर दीजिए। किस मूर्ख ने आपको मंत्री बनाया है जो इतने बदज़ुबान हो? किसे आप जैसे गालीबाज की संगत पसंद है?’
लोगों की प्रतिक्रियाएं
राकेश कुमार नाम के यूजर लिखा कि खण्डन कीजिए, सत्य तीखा होता है। कुमार मदन नाम के यूजर ने लिखा ‘आरोपी नहीं सत्यापित हो, वो भी न्यायालय के द्वारा, साथ ही सजायाफ्ता भी न्यायालय के द्वारा। अब आरोपी बोलके बेचारा बनने की क्या जरूरत है?’ एक यूजर ने लिखा कि गिरिराज जी ने सच्चाई ही व्यक्त की है, चारा चोर का बेटा यदि उनकी विरासत संभालता है तो साथ में लालू जी ने जिस अपराध में सजा काटी है, वो भी इसी विरासत का हिस्सा है।
पंकज मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा कि असली मजा तो नीतीश जी ले रहे हैं, तुम सब लड़ो। उस व्यक्ति के पार्टी की कभी बहमत नहीं आई और वह लगातार मुख्यमंत्री बनते जा आरहे हैं जबकि जनता भी नाखुश है उनसे। मुकेश कुमार नाम के यूजर ने लिखा कि चारा चोर को चोर कहने पर बहुत बुरा लग रहा है परन्तु हकीकत बदल नहीं सकता। पुराने पाप धुल नहीं सकते। नूर शेख नाम के यूजर ने लिखा, ‘राजनीत में भाषा का स्तर हों, या रुपया हों लगातार गिरता ही जा रहा है।
गिगिराज सिंह पर भड़के तेजस्वी यादव!
बता दें कि गिरिराज सिंह और तेजस्वी यादव के बीच ट्विटर पर पहले भी वार पलटवार हो चुका है। तेजस्वी ने एक इंटरव्यू में नौकरी देने के लेकर बयान जिस पर गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा था कि 10 लाख रोजगार देने का जो हमने वादा किया था वह हम मुख्यमंत्री बनने पर पूरा करेंगे अभी तो हम उपमुख्यमंत्री हैं। इसके जवाब में तेजस्वी ने लिखा, ‘श्रीमान जी, इतना बेशर्म मत बनिए। एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता, जैसे आप रखते है। आप लोगों की इन चिरकुट हरकतों, Edited Videos व सड़क छाप बयानों की बदौलत ही भाजपा की यह दुर्दशा है। इन बेचारों का बिहार में कोई चेहरा ही नहीं।’