Two best friends fighting over same Guy: ये इश्क नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए, आग का दरिया है और डूब कर जाना है… मिर्जा ग़ालिब की लिखी ये शायरी गलत नहीं है। प्यार में पड़े लोग कुछ भी कर सकते हैं। आशिक जान दे भी सकते हैं और जान ले भी सकते हैं। प्यार के लिए मारपीट करना और गदर काटना तो आम बात है। कई बार तो इस प्यार के कारण सालों पुराने और गहरे रिश्ते टूट जाते हैं। वो लोग जो कल तक पक्के दोस्त होते हैं, दुश्मन बन जाते हैं।
वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा
ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक लड़के के कारण दो पक्की सहेलियां दुश्मन बन गईं। एक लड़के के कारण वो दोनों आवारा लड़कों की तरह बीच सड़क पर भिड़ गईं और एक-दूसरे की जमकर पिटाई की। एक किस को लेकर हुए विवाद के कारण दोनों ने बीच सड़क पर जमकर मारपीट की जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो लड़कियां आपस में जमकर मारपीट कर रही हैं। लात-घूंसे की बरसात हो रही है। कभी कोई भारी पड़ता है तो कभी कोई। वो एक दूसरे को सड़क पर पटक कर पीट रही हैं। इधर, मौके पर खड़े लोग तमाशबीन बन देख रहे हैं। एक लड़की जो बीचबचाव के लिए आती है वो भी लपेटे में आ जाती है। एक लात पड़ने के बाद वो गिर जाती है।
बताया जा रहा है कि मारपीट कर रही लड़कियां पक्की सहेली हैं। दोनों को एक ही लड़के से प्यार हो गया था। उनमें से एक ने उस लड़के को किस किया। इस दौरान दूसरी ने उन दोनों का वीडियो बना लिया और उसे उनकी मां को भेजने की धमकी दी। इस कारण सारा विवाद हो गया। वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर घर के क्लेश हैंडल से शेयर किया गया है।
वीडियो ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, “मजा आ गया भाई…कुछ झगड़े ऐसे ही होते रहने चाहिए.. ये सब देखकर मुझे हमेशा से अच्छा लगता है।” दूसरे ने लिखा, “लड़कियों का लड़ना इंटरनेट पर सबसे संतोषजनक चीज़ है, लेकिन उनके बालों के लिए दुख होता है…”