कॉमनवेल्थ खेलों में भ्रष्टाचार के आरोपों के दागी सुरेश कलमाड़ी को मंगलवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया। कलमाडी को दिए गए ऐसे सम्मान पर ट्वीटर यूजर्स खासे नाराज नज़र आए। यूजर्स ने जमकर ओलिंप संघ का और कलमाड़ी का मजाक उड़ाया। कलमाड़ी के अलावा एक और दागी अधिकारी अभय सिंह चौटाला को भी आईओए का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है। आईओए की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कलमाड़ी और चौटाला से पहले केवल विजय कुमार मल्होत्रा को ही आईओए का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया था। वह 2011 और 2012 में आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे थे

https://twitter.com/WoCharLog/status/813772854537965568

https://twitter.com/Engineer_PKS/status/813881309932253184

कलमाड़ी 1996 से 2011 तक आईओए अध्यक्ष रहे और उन्हें 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में घोटाले में संलिप्तता के कारण दस महीने जेल की सजा काटनी पड़ी थी। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। पुणे में जन्में 72 वषीÊय कलमाड़ी कांग्रेस के पूर्व सांसद भी है। वह 2000 से 2013 तक एशियाई एथलेटिक्स संघ के भी अध्यक्ष रहे थे। उन्हें पिछले साल ही एशियाई एथलेटिक्स संघ का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया था। वह अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ : आईएएएफ : के भी 2001 से 2013 तक सदस्य रहे। चौटाला दिसंबर 2012 से फरवरी 2014 तक आईओए अध्यक्ष रहे। उस समय अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने चुनावों में आईओए को निलंबित कर रखा था क्योंकि उसने चुनावों में ऐसे उम्मीद्वार उतारे थे जिनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल थे। आईओए अध्यक्ष के रूप में उनके चुनाव को आईओसी ने रद्द कर दिया था। इसके बावजूद उन्हें भी आईओए का आजीवन आध्यक्ष चुना गया है। इस सम्मान पर खेल मंत्री विजय गोयल ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि वो जल्द ही ओलंपिक संघ से इस विषय पर बात करेंगे।

https://twitter.com/sagarcasm/status/813789825098653696

https://twitter.com/ashokshetty1970/status/813713241385746432

https://twitter.com/AskAnshul/status/813822320150126592