नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और सोनिया गांधी की कांग्रेस से मिलकर बना बिहार महागठबंधन बुधवार (26 जुलाई, 2017) को बिखर गया। बुधवार शाम नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सार्वजिनक तौर पर अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई देनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसलिए मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ रहा है। राज्यपाल को इस्तीफा देने के 16 घंटे बाद ही नीतीश ने भाजपा के साथ सरकार बना ली और छठी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।  नीतीश कुमार के दोबारा बीजेपी के साथ जाने पर जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें धोखेबाज की संज्ञा दी वहीं कांग्रेस महासचिव ने एक तस्वीर ट्वीट कर नीतीश-बीजेपी गठबंधन की चुटकी लेने की कोशिश की। हालांकि दिग्विजय सिंह का ये दांव उन्हीं पर उल्टा पड़ता नजर आया। दिग्विजय की इस तस्वीर पर यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें अश्लील तक कह दिया।

दरअसल दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार के दोबारा बिहार का सीएम बनने के बाद दो गिरगिटों की गले मिलते हुए एक तस्वीर ट्वीट की। इस तस्वीर के साथ कांग्रेस महासचिव ने लिखा- बिहार का गठबंधन।

 

दिगेविजय के इस ट्वीट के बाद यूजर्स उनपर ही टूट पड़े। एक यूजर ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा- हम जानते हैं आपके मन में हमेशा अश्लील बातें घूमती रहती हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब नीतीश कुमार आपके साथ थे तब आप क्या थे..सांप या गिरगिट। कुछ दूसरे यूजर्स ने लिखा कि आज बिहार में जो भी हुआ वो सब कांग्रेस की नादान पॉलिसी के चलते हुए। बहुत से यूजर्स ने तो दिग्विजय सिंह के निजी जीवन पर भी हमला बोल दिया।