Viral Video Of Turtles: कछुओं का यह रूप शायद ही पहले कभी देखा होगा… एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें झील में कई कछुए एक जगह जमा हो गए हैं। वे इंसानों की तरह गोला बनाकर चुपचाप बैठे हुए हैं। मानो किसी गंभीर विषय पर चर्चा चल रही हो या मीटिंग हो रही है। बीच में दो कछुओं को बैठे हैं मानों वे किसी विषय के बारे में बता रहे हों। इस वीडियो को देखकर लोगों का काफी हैरानी हो रही है। क्योंकि कुछओं को इस तरह गोला बनाकर शांति से बैठे देखना अपने आप में अनोखा है।

ऐसा एक्सीडेंट नहीं देखा होगा! स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, फंसी गाड़ियां एक साथ लगाने लगीं गोल चक्कर फिर… Video Viral

प्रकृति की कई सारे घटनाएं बेहद अनोखी होती हैं, एक से बढ़कर एक अलग चीजें देखने को मिलती रहती हैं। अलग-अलग जीवों के वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखना लोगों को काफी पंसद होता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिल खुश हो जाएगा। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें तालाब के अंदर साथी के मौत के बाद हंस उसे जगाने की कोशिश कर रहा था। इस वीडियो को देखकर लोगों का दिल टूट गया था।

अब इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, कई कछुए झुंड बनाकर बैठे हुए हैं। यह वीडियो काफी प्यारा है, इंसानों की तरह कछुए गोल बनाकर बैठै हैं। मानो ये परिवार के सदस्य की तरह ये आपस में गहन चर्चा कर रहे हैं। इस वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट किया है। @natureisamazing नामक यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को 11 मीलियन से अधिक लोगों ने देखा है। वहीं 25 हजार से कमेंट किया है। इस वीडियो को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि इसे 22 हजार से अधिक लोगों ने शेयर किया है।

आसमान के शिकारी की ताकत! बाज ने झटके में लोमड़ी को दबोचा और आसमान में उड़ गया, Viral Video देख बढ़ जाएंगी धड़कनें

क्या है वीडियो के पीछे की वजह-

कई लोगों का कहना है कि इनकी मीटिंग चल रही है। एक ने वैज्ञानिकों से पूछा है कि कोई बात सकता है कि आखिर यह क्या हो रहा है। एक का कहना है कि यह अद्भुत है, इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। कुछ का कहना है कि यह इनकी प्राइवेसी का हनन है। कुछ का कहना है कि कुछ जरूरी बात हो रही है। हालांकि कुछ का कहना है कि यह ग्रुप मेटिग प्रोसेस है मतलब वे संबंध बना रहे हैं। हालांकि लोग इस वीडियो को हंसी-मजाक की तरह ले रहे हैं।

आप भी देखें यह वायरल वीडियो-