Mother Tigress Viral Video: जंगल की शांति में ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिला जिसने लोगों का दिन बना दिया। जंगल की शांति और धूप के बीच बाघिन और उसके शावकों का एक दिल को छू लेने वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी से भरे छोटे गड्ढे में बाघ के प्यारे शावक मस्ती से तैर रहे हैं। वे खेलने में इतने मग्न हैं कि पूरी दुनिया को भूल गए हैं। हालांकि उनके पीछे इमोशनल करने वाली एक कहानी छिपी हुई है।
वे बेफिक्र होकर मजा ले रहे हैं क्योंकि बच्चों की सुरक्षा के लिए उनकी पीठ के पीछे बारीक नजर रखते हुए उनकी बाघिन मां सावधानी से पहरा दे रही है। उसकी नजरों में है अपने शावकों के लिए ममता, चिंता, और प्यार देखा जा सकता है। यह वीडियो देखते समय आपको भी महसूस होगा कि सच्ची मां की आंखें हमेशा जागरूक रहती हैं। वह कभी भी असावधान नहीं रहती… फिर चाहे वह इंसान हो या जंगल की रानी।
सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो पशु प्रेमियों को लुभा रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि बाघ के छोटे शावक धूप की मार से बचने के लिए पानी से भरे छोटे गड्ढे में मजे से नहा रहे हैं, जबकि उनकी मां उनकी सुरक्षा के लिए आंख टिकाए पहरा दे रही है। यह 25 सेकंड का वीडियो भारतीय वन सेवा (IFS) के सेवानिवृत्त अधिकारी सुशांत नंदा ने एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया है – ‘मां की आंखों में नींद नहीं होती।’ यानी बाघिन अपने शावकों को पानी में खेलते हुए भी हमेशा सावधान रहती है। किसी भी खतरे की आहट मिलते ही उनकी रक्षा के लिए तैयार रहती है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गर्मियों की प्रचंड गर्मी में बाघ के शावक पानी में एक दूसरे पर कूदते हुए, धमा-चौकड़ी करते हुए खेल रहे हैं लेकिन इस पूरे दृश्य में बाघिन एक इंच भी नहीं हिलती और अपनी नज़रें अपने शावकों से नहीं हटाती, एकटक अपने शावकों पर नज़र रखती है। उसकी उन सावधान नज़रों में मां की ममता के साथ-साथ एक मजबूत रक्षक भी दिखाई देती है।
सुशांत नंदा ने बताया कि बड़ी मार्जार प्रजातियों में से बहुत कम प्रजातियों को पानी पसंद होता है, लेकिन बाघ की प्रजाति अलग है। पानी में खेलना उन्हें शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे उन्हें कीट-परजीवियों से बचाव होता है और शरीर की ऊर्जा भी बचती है। पशु प्रेमियों ने इस वीडियो को देखकर तारीफों की बौछार कर दी है।
किसी ने इसे “अद्भुत दृश्य” कहा तो किसी ने “सुंदर पल कैमरे में कैद किया” कहकर इसकी प्रशंसा की। छोटे शावकों का पानी में आनंद और उसी समय मां बाघिन की रक्षक की भूमिका के इन दुर्लभ क्षणों ने नेटिज़ंस के दिल जीत लिए हैं। जंगल के ये पल हमें याद दिलाते हैं – मां तो आखिर मां है… चाहे वह इंसान हो या बाघिन। आपको यह वीडियो कैसा लगा?
यहां देखें-