Viral Video: सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों के कई रोमांचक वीडियो वायरल होते रहते हैं, लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आते हैं क्योंकि ये नेचर से जुड़े होते हैं। वीडियो में कभी जानवर आपस में लड़ते हुए नजर आते हैं तो कभी एक-दूसरे के साथ खेलते हुए तो कभी शिकार करते हुए। कई वीडियो में अक्सर जंगली जानवरों को दूसरे जीवों का शिकार करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ को मगरमच्छ पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ मगरमच्छ पर हमला करने की कोशिश करता है। बाघ को झील के किनारे मगरमच्छ दिखाई देता है, वह अपनी भूख मिटाने के लिए चालाकी से उसपर हमला करता है। हालांकि मगरमच्छ उससे बड़ी चालाकी करता है और कुछ ही सेकेंड में पानी के अंदर चला जाता है और इस तरह वह बाघ के मुंह से बच जाता है। थोड़ी देर पहले मगरमच्छ झील के किनारे होता है और कुछ ही सेकेंड में पानी के अंदर। बाघ को अपनी भूख मिटानी तो और मगरमच्छ को अपनी जान बचानी थी। इस लड़ाई में जीत मगरमच्छ की होती है और वह यह बाजी अपना नाम कर लेता है। वह चालाकी से अपनी जान बचा लेता है।
‘शिकार का रोमांचक खेल’
दरअसल, शिकार का खेल ऐसा है जिसमें शिकारी को अपनी भूख मिटानी होती है वहीं जिस जानवर की जान खतरे में होती है उसे अपनी जान बचानी होती है। वह शिकार से बचने के लिए भागता है। अक्सर जीव अपनी जान बचा लेते हैं हालांकि वे कई बार पकड़ में भी आ जाते हैं। अक्सर उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। इसी ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ तालाब में मगरमच्छ का शिकार करने जाता नजर आ रहा है।
यह वायरल वीडियो किसी जंगल में झील के किनारे का है। टाइगर को झील के किनारे एक मगरमच्छ नजर आता है तो वह वहां उसका शिकार करने के लिए वहां पहुंच जाता है लेकिन, इस बार बाघ के हमला करते ही ही मगरमच्छ तेजी से तालाब में चला जाता है। जब शिकार हाथ से निकल जाता है तो बाघ झपट्टा मारता है। मगरमच्छ की सतर्कता से उसकी जान बच जाती है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं, वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Safari_with_Ghani नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक लाखों व्यूज और 90 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘वह भूखा था’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत रोमांचक’ जबकि तीसरे ने लिखा, ‘वैसे भी, वह जंगल का राजा है।’ इस वीडियो पर आपकी क्या राय है?
देखें वायरल वीडियो-