महिला के साथ सोशल मीडिया के जरिए छेड़छाड़ की घटना लगातार सामने आ रही है। इसी क्रम में एक नया मामला सामने आया। एक शख्स ने वॉट्सएप के जरिए महिला से बिना कपड़ों की फोटो देने की मांग की थी, जिसके बदले में महिला ने फिर फोटो भेजी उसे देखकर लड़का चौंक गया और तुरंत ही बाय बोल दिया। द सन के मुताबिक एक शख्स महिला से वॉट्सएप पर चैट कर रहा था। महिला ने बताया कि वह बाथ (नहा) ले रही है। दोनों के बीच नॉर्मल चैट शुरू हई। दोनों के बीच की बातचीत उस समय गर्मा गई जब लड़की ने जवाब दिया कि वह नहा रही है। जिसके बाद शख्स ने अपनी किस्मत आजमाने की सोची। पुरुष प्रशंसक ने महिला का जवाब आने के बाद उससे फोटो भेजने के लिए कहा। युवक को अंदाजा होगा महिला अपना बाथटब वाली फोटो भेजेगी। लेकिन उसे जो रिप्लाई मिला वह देखकर वह हैरान रह गया।
महिला ने उस शख्स की फोटो भेजी। फोटो में पानी महिला के मुंह तक था और उसके बाल पानी के कारण आगे आ गए थे जो कि मुंछों की तरह लग रहे थे। महिला की फोटो देखकर उस शख्स ने तुरंत ही बाय बोल दिया। यह पोस्ट शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इसे अब तक 2,23,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यूजर्स की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया भी आई। लोगों का कहना है कि उस आदमी को महिला के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करनी चाहिए था।
वीडियो: दो युवकों ने अपनी बहन के ब्वॉयफ्रेंड को बेरहमी से पीटा; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
READ ALSO: महिला ने लड़कियों को दिखाए प्राइवेट पार्ट, टच करने को कहा, कोर्ट ने दी सजा

गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में एक मामला सामने आया था, जिसमें एक शख्स ने लड़की से मेल करके न्यूड फोटो मांगी थी। लड़की ने फेसबुक पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी। दरअसल किसी शख्स ने तरुणा का क्लाउड बैकअप हैक कर लिया था, जिसमें उनकी कई पर्सनल तस्वीरें थी जो उन्होंने कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड को भेजी थीं। आपत्तिजनक तस्वीरें हाथ लगने के बाद शख्स ने महिला को मेल करके ब्लैकमेल करने की कोशिश की। तरुणा अश्वनी ने चुप रहकर हैकर की बात मानने की जगह इसके खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया और फेसबुक पर हैकर की मेल को सार्वजनिक कर दिया। तरुणा को यह मेल Kevin John नाम के शख्स ने भेजा था, जिसमें लिखा कि वह तभी चुप रहेगा जब तरुणा उसे अपनी अंतरंग तस्वीरें और वीडियो भेजे। ऐसा नहीं करने पर उसने तरुणा के सभी रिश्तेदारों और दूसरे लोगों को उसकी सभी तस्वीरें भेजने की धमकी दी।
READ ALSO: विदेशी महिला को खींच ले गया 2 साल का बंगाल टाइगर, चिल्लाती रही गांधी…गांधी