आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती है। देशभर में उनके जन्मदिवस को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। नेहरू बालकों को बीच ‘चाचा नेहरू’ से खासे मशहूर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया में कथित तौर पर देश पहले पीएम को निशाने पे लिया गया है। ट्विटर पर ‘ठरकी दिवस’ खूब ट्रेंड कर रहा है।

सोशल मीडिया में दिवंगत जवाहरलाल नेहरू के लाइफस्टाइल को लेकर उन्हें निशाने पर लिया है। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि कश्मीर का हिस्सा जब पाकिस्तान ने कब्ज लिया नेहरू कुछ फर्क नहीं पड़ा। अक्साई चिन गया, ग्वादर और कोको आइलैंड चला गया। यूजर तंज कसते हुए लिखा कि आज वो होतो तो डोकलाम भी चला जाता। हालांकि कई यूजर्स ने इस तरह के ट्रेंड पर कड़ी आपत्ति जताई है।

ट्रेंड में पीएम मोदी को भी निशाने पर लिया गया है और उनकी कुछ तस्वीरों को शेयर किया गया है जिनमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ खड़े हैं।

यहां देखें ट्वीट्स


बता दें कि देश के उपराष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। नेहरू का जन्म इसी दिन वर्ष 1889 में हुआ था।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।’

पीएम ने ट्वीट किया, ‘देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’ बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नेहरू एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी थी। गांधी ने ट्वीट किया, ‘आज भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के मूल्यों के साथ हमारे देश की नींव रखी थी।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन मूल्यों को बचाकर रखें।’ (एजेंसी इनपुट)