तालिबान ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान के लोग अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़कर जाने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं। वहां पर भी भगदड़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत भी अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से लाने की तैयारी कर रहा है। अफगानिस्तान की महिलाओं को लेकर भी लोग चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज ने इसी मुद्दे एक ट्वीट किया। उन्होंने अफगानिस्तान की महिलाओं के एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, ‘ये है 1960 के दशक का अफगानिस्तान के कॉलेज का दृश्य लेकिन धरमान्धता ने आज कहाँ पहुँचा दिया। आज वहाँ महिलाएँ ग़ुलामी व बुर्का में क़ैद हो गई हैं।भारत भी इसी ओर बढ़ रहा है।’ भारत की तुलना तालिबानी महिलाओं से करने पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे।

@FROMKALYUG ट्विटर अकाउंट से मजा लेते हुए लिखा गया कि, ‘मजा आ गया डॉक्टर साहब आज पहली बार तुम्हारा कोई ट्वीट पसंद आया दिल से। एक टि्वटर यूजर लिखती है कि डॉ उदित राज सरकार कोई भी हो लेकिन मुस्लिम से सबको प्रॉब्लम है। मुस्लिम वो चारा है जो वोट बैंक में काम आता है। बुर्का मुस्लिम की पहचान है।

@unapologeticAnk टि्वटर हैंडल से कमेंट करते हुए लिखा गया कि एक कबीले के मज़हब को धर्म का नाम ना दे आप जिसकी चाटुकारिता करते है, उन्होंने 1947 में धर्म के नाम पर देश के टुकड़े कर दिए थे। तुम्हारे जैसे नेता लोग हिन्दू और हिन्दुस्तान के नाम पर कलंक हो। धर्म के आधार पर सुविधा चाहिए। जाति के आधार पर आरक्षण। और धर्मान्धता का ज्ञान दे रहे हो?

@chiragsurothiya टि्वटर अकाउंट से कमेंट किया गया कि इन्हें हर खोट भारत में ही दिखती है। भारत तो आज भी बुरखे से आजादी की बात करता है, पर क्या कट्टरपंथी इस्लाम इसे स्वीकार करेगा, या फिर इस्लाम खतरे में आ जायेगा। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि और फिर वहां बीजेपी और आरएसएस पहुंच गई। आगे हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा गया कि यही कहना चाहते हो न चाचा? मनोज पाठक नाम के एक ट्विटर यूजर लिखते हैं कि भारत में इस्लामिक आतंकवाद बढ़ रहा है, आप कांग्रेसियों की ये चिंता देख कर अच्छा लगा।