उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पर काबिज बीजेपी सरकार दोबारा जीत दर्ज करने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। बीजेपी कि नेता अपनी जनसभाओं और सोशल मीडिया के जरिए विपक्षी दलों पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की एक तस्वीर शेयर करते हुए तंज कसा है।

स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी, मायावती और जयंत चौधरी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा कि जब साइकिल ही हो पंचर… तो क्या करेगा पैसेंजर? इस तस्वीर के जरिए समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस, बसपा और इस बार रालोद के साथ हुए गठबंधन को लेकर उन्होंने निशाना साधा है। स्वतंत्र देव सिंह के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूपी में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

आम यूजर्स के कमेंट : शहजाद नाम की एक यूजर ने लिखा कि पार्टी के इतने बड़े नेताओं की यह भाषा है। अंबुज अग्रवाल नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष को कोई सही साथी नहीं मिल पा रहा है इसलिए हर चुनाव में साथ बदल जाता है। हर बार केवल इस नारे का ऐलान कर दिया जाता है कि यूपी को यह साथ पसंद है।

जितेंद्र यादव नाम के एक ट्विटर यूजर लिखते हैं कि अखिलेश और जयंत की जनसभाओं में उमड़ रही भीड़ से आप घबरा गए हैं। इसलिए इस तरह की बेकार की बातें कर रहे हैं। उमाशंकर नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा – बीजेपी को सत्ता से बाहर जाने का डर हो गया है इसलिए ऐसे ट्वीट किए जा रहे हैं। आपकी बौखलाहट डर दिखा रही है।

संतोष कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा – पंचर तो बन भी जाता है लेकिन कमल का फूल मुरझाने के बाद नहीं खिलता है। जरा इन चीजों का भी ध्यान रखिए। जानकारी के लिए बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का गठबंधन बसपा के साथ हुआ था। इस बार के चुनाव में अखिलेश यादव ने रालोद और अन्य छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है।