पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर पदक जीतने वाली मीराबाई चानू के जरिए योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। पूर्व IAS ने नॉर्थ ईस्ट बेटियों पर फक्र करते हुए कहा है कि नॉर्थ ईस्ट की बेटियों की तरह यूपी की बेटियां भी ओलंपिक में मेडल जीत सकती हैं लेकिन यहां तो वह बाहर ही नहीं निकल सकती हैं।
उन्होंने उत्तर प्रदेश को बेटियों के लिए सुरक्षित न बताते हुए लिखा कि यहां तो दरिंदे लड़कियों को नोंच खा जाते हैं। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए हाथरस रेप कांड पर लिखा कि यहां लड़कियों को दरिंदे नोंच जाते हैं जिसके बाद उनकी लाश खेतों में मिलती है, बाद में पुलिस उन्हें रात में ही जला देती है। आगे लिखा है कि प्रशासन उल्टे रेप पीड़िता के परिवार को भी फंसा देता है। पूर्व आईएएस के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
कुछ ट्विटर यूजर उनकी इस बात का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस ट्वीट पर जमकर आलोचना कर रहे हैं। @vs06183 ट्विटर अकाउंट से कमेंट आया कि यही दुर्भाग्य है हमारे देश में शक्ति के रूप में महिलाओं की पूजा होती है और वास्तव में महिलाएं ही इस देश को विश्वगुरू बना सकती हैं। आप परीक्षा रिजल्ट देखेंगे तो लड़कों के मुकाबले लड़कियों के पास होने और मेरिट में आने की संख्या ज्यादा होती है। लेकिन पता नही कैसे इतना बदल गया देश।
एक टि्वटर यूजर ने इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, ‘भारत का एक गोल्ड मेडल का नुकसान हो गया क्योंकि सबसे तेज फेंकने वाला तो ओलम्पिक गया ही नहीं।’ @HUMANBEINGINDI2 अकाउंट से इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा गया कि यहां मैं आपकी बात से आधा सहमत हूं। दरअसल UP में किसी भी पार्टी की सरकार आ जाए, कानूनव्यवस्था लचर ही रहेगी, क्योंकि अब यह प्रदेश फट पड़ा है जनसंख्या के लिहाज से। जल्द से जल्द इसके 3 टुकड़े कर दिए जाएं। वरना हर पार्टी कानून व्यवस्था के नाम पर बदनामी ही लेती रहेगी।
नॉर्थ ईस्ट की तरह यूपी की बेटियां भी ओलंपिक में मेडल ला सकती हैं लेकिन वे तो घर से बाहर ही नहीं निकल सकती, यहां तो दरिंदे नौंच खाते हैं।
फिर लाश खेत में मिलती है, पुलिस रात में ही उसे जला देती है।
प्रशासन उल्टे रेप पीड़िता के परिवार को ही फंसा देता है। दरिंदे मौज करते हैं।
— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) July 25, 2021
एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि उत्तर प्रदेश के लोग एक कंफर्ट ज़ोन मे रहते हैं। यहां न प्राकृतिक आपदा का संकट है न किसी तरह की भुखमरी का। अगर थोड़ा भी काम है तो समान्य जीवन जी सकते हैं बाकी सामजिक बंधन यहां लोग उसमे खुश है। इसीलिए कभी हरियाणा पूर्वोत्तर भारत की तरह मेहनत से कतराते है बाकी राजनीति तो बचपन से है। @Anant_tiwari8 ट्विटर अकाउंट से उनकी इस ट्वीट पर असहमति जताते हुए लिखा गया कि आईएएस साहब वाड्रा की तरह आपको भी सिर्फ उत्तर प्रदेश ही दिख रहा है बाकी राज्यों मे भी बेटियाँ है वे पदक नहीं ला सकती है क्या वैसे आधी रात को जिंदा ही भंवरी देवी को जलाने वाले की बेटी को कांग्रेस ने शामिल किया भंवरी देवी याद है न?