BBC Income Tax Survey: बीबीसी के दिल्ली मुंबई दफ्तर में हुई छापेमारी के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने इसे तानाशाही बताया है, वही सत्ता पक्ष के तमाम नेताओं ने बीबीसी को भ्रष्ट संस्था बताते हुए कहा है कि अगर कुछ गलत नहीं किया तो का्र्रवाई से क्यों डरना? कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इसे तानाशाही बताया तो फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इस पर इंदिरा गांधी का जिक्र कर जवाब दिया है।
कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को बताया तानाशाह
बीबीसी पर हुई रेड पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर लिखा, “आप पर तरस आने लगा है PM मोदी, क्योंकि BBC के दफ़्तर Income Tax टीम भेज कर आपने यह साबित कर दिया कि आप एक घबराए, बौखलाए तानाशाह से ज़्यादा कुछ और नहीं हैं, पर जवाब तो देने पड़ेंगे। सुप्रिया श्रीनेत के इस ट्विट पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। जवाब में @_abhishekbansal यूजर ने लिखा कि आईटी विभाग ने बीबीसी इंडिया के ऑपरेशन में 2012 से अब तक 2500 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का पता लगाया है। इसी मामले में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तरों पर छापेमारी की जा रही है. बीबीसी के वरिष्ठ अधिकारियों को जांच के लिए बुलाया जा सकता है।
अशोक पंडित ने दिया ये जवाब
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने जवाब देते हुए लिखा कि इंदिरा गांधी से बड़ा कोई तानाशाह नहीं था मैडम! यह तो सारा जग जानता है ! इसीलिए आप लोगों को तो तानाशाह पर प्रवचन देने का कोई हक ही नहीं है। यह मोदी का राज है और इसमें किसी भी देश के दुश्मनों को छोड़ा नहीं जाएगा। वह चाहे बीबीसी हो या IYC हो। @jviplav यूजर ने लिखा कि तरस आता है 2024 में भी जरूर लड़ना चुनाव, पता चल जायेगा कि जनता प्रधानमंत्री जी को किस प्रेम और आदर से पसंद करती है।
@gosaliya_ashik यूजर ने लिखा कि सुप्रिया जी, तरस तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी पर आ रहा है। करोड़ों खर्च के बाद भी राहुल गांधी अपने आपको विपक्षियों में नेता नहीं मनवा पाए और मोदी के खिलाफ चुनौती बनने का ख्वाब ख्वाब ही रह गया। @AbhishekSankri1 यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा गांधी के पैरों की धूल के बराबर भी कोई नहीं हो सकता। यह तो सारा जग जानता है। झूठा प्रवचन देने की बजाय “महंगाई मचा रही है तांडव” पर फ़िल्म बनानी चाहिए।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार (14 फरवरी) को टैक्स चोरी की जांच के तहत BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में सर्वे किया। आयकर विभाग की यह कार्रवाई बीबीसी के ऑफिस पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और 12 घंटों से भी ज्यादा समय से जारी है। पहले इसे रेड बताया गया लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि ये रेड नहीं बल्कि सर्वे किया गया था।
