सुदर्शन न्यूज़ चैनल के संपादक सुरेश चव्हाणके (Suresh Chavhanke) अक्सर ही अपने ट्वीट जरिये सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। उनके द्वारा किये गए ट्वीट्स पर कुछ लोग समर्थन करते नजर आते है तो वहीं कुछ लोग ट्रोल करते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने देश के राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) से जोड़ते हुए एक शादी कार्ड शेयर किया। जिसपर लोग मुंबई पुलिस को टैग करने लगे।

संपादक ने किया ऐसा दावा

संपादक सुरेश चव्हाणके ने हिन्दू लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी का कार्ड शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा,”हत्यारे अफताब के वसई में ही अब ‘इमरान और दिव्या’ का होने जा रहा है निकाह/ विवाह का निमंत्रण सार्वजनिक हैं। उसी ग्राम के ‘अफताब ने श्रध्दा’ के 35 टुकड़े करने के ह्रदय विदारक अपराध के बाद भी यह कैसे होने जा रहा हैं?” चव्हाणके के इस दावे पर कुछ लोग किसी के निजी में दखल देने का आरोप लगते हुए ट्रोल कर रहे हैं।

लोगों ने रिएक्शन

पत्रकार ज़ुबैर ने सुरेश चव्हाणके के ट्वीट पर मुंबई पुलिस को टैग कर लिखा,”आपकी बारी।” वसीम अकरम त्यागी नाम के एक यूजर द्वारा लिखा गया कि बच्चों की शादी में नजर क्यों लागए रहे हो? बच्चों को आशीर्वाद दो। साहिल नाम के यूजर ने दिल्ली पुलिस को टैग कर कमेंट किया,”कृपया संज्ञान लीजिये। ये नफरती चिंटू दो कपल्स की निजी जानकारी सार्वजनिक कर रहा है। इससे कपल्स की जान को ख़तरा हो सकता है। इससे पहले कुछ अनहोनी हो आप कृपा करके संज्ञान लीजिये।”

सुमन शुक्ला नाम की एक यूजर लिखती हैं कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तो परिवार को ही शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। किसी के निजी जीवन के बारे में इन्हें बोलने का हक़ किसने दिया है। राजेंद्र नाम के यूजर ने लिखा,”लड़का – लड़की अगर अपने मन से शादी कर रहा है तो उसमें समाज क्यों दखल दे रहा है। वो लोग कोई छोटे बच्चे नहीं हैं, क्या कोई एक धर्म का होते हुए एक – दूसरे पर जुल्म नहीं करते?” बता दें कि कुछ लोग ने संपादक का समर्थन कर कहा है,”लव जिहाद समाज के लिए घातक होता जा रहा है, ऐसे में सरकार को इसपर क़ानून लाने की जरुरत है।

गौरतलब है कि श्रद्धा मर्डर केस के बाद से ही सोशल मीडिया पर कुछ लोग लव जिहाद की बात कर रहे हैं। वहीं बीजेपी के कुछ नेताओं ने भी इसे लव जिहाद बताया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के साथ कई और लोगों ने इस मर्डर पर लव जिहाद का जिक्र किया। श्रद्धा के पिता ने भी लव जिहाद होने की आशंका जताई है।