सोशल मीडिया पर आपको अजीबो – गरीब कहानियां देखने और पढ़ने को मिल जाएंगी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिला की कहानी वायरल हो रही है, जो अपना बाल कटाने के लिए हवाई जहाज से विदेश जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपने अजीबोगरीब शौक के बारे में बताया है। उसने कहा कि वह अपना बाल कटाने के लिए यूनाइटेड किंगडम से उड़कर तुर्की जाती है।
बाल कटाने के लिए विदेश जाती है महिला
दुनिया में रईस होने के बाद लोग कई तरह की चीजें करते हैं, कुछ लोग विदेशी यात्रा पर पैसे खर्च करते हैं तो वहीं कुछ लोग अपने निजी जीवन को बेहतर लगाने में लग जाते हैं लेकिन एक ऐसी महिला की कहानी वायरल हो रही है, जो अपने बाल कटाने पर पैसे खर्च कर देती है। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला सिर्फ अपने बालों को कटाने के लिए यूनाइटेड किंगडम से दूर की जाती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस लड़की का नाम कोरिन्ना बियानाका है, जो एक नेल आर्टिस्ट है। उसने अपने एक वीडियो के जरिए दावा किया कि वह अपने बाल कटाने के लिए लंदन से दूर की जाती है और हवाई जहाज से तुर्की तक का सफर करती है। इतना पढ़ने के बाद आपके दिमाग में आ रहा होगा कि आखिर या लड़की ऐसा क्यों करती है तो आगे पढ़िए।
कोरिन्ना बियानाका नाम की लड़की ने दावा किया कि यहां पर बाल कटाने के 4, 000 से 5,000 तक का बिल आ जाता है और अगर वही वापस कल करा लेती है तो यह बिल 12000 रुपए तक पहुंच जाता है, ऐसे में लड़की पैसा बचाने के लिए तुर्की चली जाती है।
उसने बताया कि तुर्की में महज 2,000 रुपए में बाल कट जाते हैं और ऐसा वह अब से नहीं बल्कि पिछले 10 सालों से कर रही है। इससे उसने काफी पैसे की बचत भी कर ली है। लड़की के द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि वह केवल तुर्की में बाल ही नहीं कटाती बल्कि मसाज और जैसी सुविधा भी लेती है। इस लड़की की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग कई तरह के सवाल उठाते हुए मजे लेने लगे।