शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर को वायरल होते रहते हैं। कभी जयमाल के दौरान दूल्हे और दुल्हन की लड़ाई का वीडियो सामने आता है तो कभी स्टेज टूट जाने का वीडियो वायरल हो जाता है। कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनको देखकर आपकी हंसी छूट जाती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसको देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान दुल्हन के घर वाले बहुत ही अनोखे अंदाज में दूल्हे का स्वागत करते हैं। वह दूल्हे के घर में प्रवेश करने के बाद उसके माथे पर थूक लगा नोट चिपका देते हैं। इसी बात पर दूल्हा भड़क गया। वह इतना भड़क जाता है कि लड़की के घरवालों से मारपीट तक करने लगता है।

वायरल हो रहा यह वीडियो अफ्रीकी शादी का बताया जा रहा है। दरअसल वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन का हाथ पकड़कर घर में एंट्री करता है। इस बीच लड़की के घर का एक बुजुर्ग दूल्हे के पास आता है। बुजुर्ग व्यक्ति दूल्हे के माथे पर नोट चिपकाने लगता है और ऐसे वैसे नहीं… बल्कि थूक लगाकर नोट लड़के के माथे पर चिपका देता है। बस फिर क्या था, इतनी सी बात पर दूल्हा गुस्से से लाल हो गया।

दुल्हे ने लड़की के घरवालों से की मारपीट

गुस्से में दूल्हा लड़की के घरवालों से मारपीट करने लग जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने माथे से नोट निकालकर नीचे फेंक देता है। इसके बाद दूल्हा लात-घूंसे चलाने लगता है। वह दुल्हन के सामने ही उसके परिवार के सदस्य पर लात घूंसे चलाना शुरू कर देता है। खुशी वाले घर में मारपीट देख आसपास खड़े लोग एकदम से चिंतित हो जाते हैं।

somalisnaps नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किये गए इस वीडियो पर लिखा गया, ‘अफ्रीकन वेडिंग! दूल्हे को अचानक क्या हो गया?’ शेयर किये गए इस वीडियो को अब तक मिलियन लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देख लोग खूब मजे ले रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि बेचारी दुल्हन का क्या हुआ होगा, वहीं कुछ यूज़र्स ने मजे लेते हए रिएक्शन दिए हैं।