आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछ चुकी है। राजनीतिक जोड़-घटाव भी शुरू हो चुका है। विभिन्न संस्थानों द्वारा चुनावी सर्वे भी किए जा रहे हैं और संभावित नतीजों के बारे में बताया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सर्वे का हवाला देते हुए अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, “मोदी मैजिक फ़ैल, 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की 7 सीटों में से 5 सीटों पर आप आगे।” केजरीवाल इस ट्वीट पर यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा कि आप गोवा और पंजाब में भी सरकार बना रहे थे, तो किसी ने लिखा कि अभी अप्रैल फूल दूर है। इसके साथ ही केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की जोड़ी को देश के लिये खतरनाक बताते हुए आरोप लगाया कि जिस तरह से उन्होंने बिना सोचे समझे और किसी से पूछे बगैर नोटबंदी की, उससे यह साफ जाहिर होता है कि या तो उनकी नीयत और नीति खराब है या उनकी सोच बुरी है।
सर्वे- मोदी मैजिक फ़ैल, 2019 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की 7 सीटों में से 5 सीटों पर आप आगे , | Youth Ki Awaaz https://t.co/dq7kEbdfzC
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 27, 2019
एक यूजर ने लिखा, “गोवा और पंजाब में भी सरकार बना रहे थे सर जी के आंतरिक सर्वे।”
गोवा और पंजाब में भी सरकार बना रहे थे सर जी के आंतरिक सर्वे.
— Sonu Singla (@som_dav) January 27, 2019
एक अन्य यूजर ने लिखा, “आज एक कहावत याद आ गई। अपने मुंह मिठू मिया।”
आज एक कहावत याद आ गई।।।। अपने मुंह मिठू मिया
— मुकेश मिश्रा (@MUKESHDESHBHAKT) January 27, 2019
इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, “गोवा विधान सभा में तो आप ने सरकार की रचना भी कर दी थी और 60 प्लस सीट पर विजय का अनुमान किया था। वो किया हुआ? मोदी मैजिक नहीं एक विचारधारा है, जो देश के साथ जुड़ी हुई है और जुडी रहेगी।”
गोवा विधान सभा में तो आप ने सरकार की रचना भी कर दी थी और 60 प्लस सीट पर विजय का अनुमान किया था।
वो किया हुआ??
मोदी मैजिक नहीं एक विचारधारा है जो देश के साथ जुड़ी हुई है और जुडी रहेगी।
जय श्री कृष्ण— Mahendra Solanki (@mahendrasolunki) January 27, 2019
निलिमा नाम की एक यूजर लिखती हैं, “सर्वे कहीं केजरीवाल जी आपने तो नहीं कराया।”
सर्वे कहीं केजरीवाल जी आपने तो नहीं कराया।
— Neelima Deshpande (@25a4269ae1244ea) January 27, 2019
आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने रविवार (27 जनवरी) कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मोदी और शाह की जोड़ी को बाहर का रास्ता दिखायें। उन्होंने फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र में एक रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए दिल्ली में स्कूलों और अस्पतालों का जिक्र किया और कांग्रेस एवं भाजपा पर निशाना साधते हुए हरियाणा सरकार की खामियां गिनायीं।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 70 साल में दिल्ली में जो काम कांग्रेस और भाजपा नहीं कर पायी उनकी पार्टी ने वह काम दिल्ली में सिर्फ चार साल में कर दिखाया है। कांग्रेस और भाजपा ने पिछले 70 साल में देश को लूटा है और अब भी लूट रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ दिल्ली के स्कूल और अस्पताल आज अच्छी हालत में हैं। यही नहीं 10 लाख रुपये तक के ऑपरेशन भी मुफ्त किये जा रहे हैं। मोहल्ला क्लिनिक में आम आदमी को आज डॉक्टर मौजूद मिलते हैं और इलाज भी मुफ्त मिलता है।’’ (एजेंसी इनपुट के साथ)
