पेट्रोल -डीजल के साथ गर्मी के मौसम में नींबू के दाम भी आसमान छू रहे हैं। बढ़ती गर्मी में नींबू के बढ़ते दाम ने लोगों के दांत खट्टे कर दिए हैं। इस समय देश में कई जगह पर नींबू 350 से 400 रुपए किलो तक में बिक रहा है। इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के मीम शेयर करने के साथ कमेंट भी कर रहे हैं।
आम लोगों के साथ विपक्षी दल के नेता भी नींबू के दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के कांग्रेस की ट्विटर हैंडल से नींबू की एक तस्वीर शेयर कर कमेंट किया गया कि अडानी की संपत्ति और नींबू का रेट, दोनों बुलेट ट्रेन की गति से भाग रहे हैं। विक्रांत यादव नाम के ट्विटर हैंडल से चुटकी लेते हुए लिखा गया कि गर्मी बढ़ते ही नींबू को बुखार शुरू, अब पी लो शिकंजी।
आकाश वर्मा कमेंट करते हैं, ‘नींबू तो बल झांकी है, अभी टमाटर प्याज बाकी है।’ प्रदीप सिंह नाम के टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि ज्यादा नींबू पर सवाल किया जाएगा तो राष्ट्रभक्त कहेंगे कि बिना नींबू के जिंदा नहीं रहा जा सकता है क्या? भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना होते तो यहां पर किसी को खाने को भी नसीब नहीं होता।’ सूरज त्रिपाठी ने कमेंट किया – अरे भाई, नजर से बचाने वाली चीज को ही इतनी तेज नजर लग गई।
उमाशंकर सिंह लिखते हैं कि नींबू पीने से कई तरह की बीमारी बढ़ती है। नींबू का सेवन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं, इसी वजह से मैंने नींबू चाय पीनी छोड़ दी है। से नो टू नींबू। राहुल साहू लिखते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इसको लेकर कोई सवाल पूछेगा तो वह कहेंगी कि नींबू को के पैसे से राष्ट्र को मजबूत किया जा रहा है। शुभम सिंह कमेंट किया कि इतने दिन से हम नींबू निचोड़ रहे थे और अब नींबू हमें नहीं निचोड़गा।
कीर्तिवर्धन नाम के एक यूजर लिखते हैं कि महबूब नींबू से देश के दुश्मनों के दांत खट्टे किए जाएंगे। भारत में नींबू के दाम बढ़ने से चीन और पाकिस्तान वाले घबराए हुए हैं। राष्ट्रीय हित में मोदी जी का एक और मास्टर स्ट्रोक। अरशद नाम के एक यूजर ने कमेंट किया – अब तो नींबू मिर्ची टांगना भी महंगा हो गया क्योंकि नींबू को ही नजर लग गई है।