सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। जिसको देखकर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया देते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो लोगों के मनोरंजन का केंद्र बना हुआ है। इस वीडियो में शिवसेना के एक नेता मास्क भी ढंग से नहीं लगा पा रहे हैं। कुछ देर तक परेशान होने के बाद उन्होंने मंच पर खड़े एक दूसरे नेता की मदद मांगी। उनके इस वीडियो को शेयर कर लो मजे ले रहे हैं।
दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवसेना नेता काफी देर तक इधर-उधर देखते हैं फिर मास्क में लगी डोरी को समझने की कोशिश करते हैं। एक बार वह लगाने का प्रयास भी करते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाते। इसके बाद उनके पास में खड़े एक नेता से मदद मांगते हैं। जिसके बाद वह सही तरीके से मास्क लगा पाते हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया : पत्रकार पंकज झा ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा कि मास्क पहनना भी आसान काम नहीं है। बृजेश राजपूत लिखते हैं, ‘ये मास्क पहनना भी झंझट है बड़ी।’ गौरव नाम के एक यूजर हंसने वाली इमोजी के साथ लिखते हैं कि इतना बड़ा मिशन सक्सेसफुल हो गया।
इरफान नाम के एक टि्वटर हैंडल से कमेंट किया गया कि मुझे लगता है कि किसी को यूट्यूब पर मास्क पहनने का तरीका भी बताना चाहिए। ललित नाम के एक यूजर ने लिखा, तीसरी लहर भी आकर जा चुकी है और नेता जी को अभी तक मास्क पहनना भी नहीं आता। लगता है आज तक कभी मास्क की ही नहीं लगाया था। समीर नाम के एक यूजर लिखते हैं कि इस वीडियो को बनाने वाले को भी 100 तोपों की सलामी देनी चाहिए।
शादाब नाम के एक यूजर ने लिखा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे विवाद के दौरान इस वीडियो को देखकर मन थोड़ा हल्का हो गया। स्वामी नाम के एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ कमेंट किया कि ये नेता जी की मास्क पहनने की समस्या और यूक्रेन की समस्या एक समान लग रही है। अभिषेक नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि घर जाकर नेताजी कहेंगे कि आज इस मास्क ने तो दिमाग का दही कर दिया।