काग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आए गए। दरअसल थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की एक तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। हालांकि तस्वीर राहुल गांधी की साधारण सी है। लेकिन सामने शशि थरूर हों तो यूजर्स उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। तस्वीर मंगलवार की है। जब राहुल गांधी कोच्चि पहुंचे थे।

तिरुअनंतपुरम सीट से सांसद थरूर ने राहुल गांधी के पहुंचने के बाद एक तस्वीर ट्विटर शेयर की। कांग्रेस अध्यक्ष यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे। यहीं के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद की राहुल गांधी तस्वीर के साथ उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, कोच्चि एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी की तस्वीर। इसके साथ ही थरूर ने हैशटैग स्वागतम राहुल गांधी भी लिखा।

फोटो सोर्स : Twitter

बस इसी के बाद ट्विटर यूजर शुरू हो गए थरूर को ट्रोल करना। थरूर द्वारा राहुल की तस्वीर शेयर किए जाने के बाद ट्विटर पर नेत्रा डाऊ ने के अकाउंट से लिखा गया कि, इस तस्वीर में ऐसा क्या है? आप इसे किस कारण से दिखा रहे हैं।

इसके बाद एक दूसरे यूजर ने राहुल को एंटी एजिंग क्रीम लगाने की सलाह दे डाली।

बता दें कि, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले शशि थरूर ने बीते दिन भी ट्रोल हुए थे। उन्होंने कुंभ स्नान करने पहुंची उत्तर प्रदेश कैबिनट की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें सीएम योगी समेत सरकार के बड़े चेहरे डुबकी लगाने जा रहे थे। इसी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि ‘‘गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं। जय गंगा मैया की।’’

इस तस्वीर को शेयर करने के बाद भी थरूर को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। कुछ लोगों ने प्रियंका गांधी के कुंभ स्नान करने का जिक्र करते हुए थरूर को घेरा। कई यूजर्स देश के पहले पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की कुंभ में स्नान के दौरान की तस्वीर खोज कर पलटवार किया। इसके अलावा कई लोगों ने शशि थरूर का गंगा तट पर पूजन करते हुए पूछा कि पाप धोने तो आप भी गए थे।