Scorpion Viral Video: बिच्छू के साथ एक शख्स को मजाक करना भारी पड़ गया, वह बिच्छू को अपने मुंह के सामने लाकर बार-बार अपनी जीभ उसके डंक के सामने ला रहा था। वह उसके साथ स्टंट कर रहा था। इसके बाद विषैले जीव ने जो उसके साथ किया वह देखकर किसी के भी पसीने छूट सकते हैं। हम सभी को पता है कि बिच्छू कितना जहरीला होता है। अगर एक बार बिच्छू किसी को डंक मार दे तो उसे असहनीय पीड़ा होती है। उसका जहर शरीर में फैल जाता है और कई घंटों तक उसका असर होता है। कई लोग इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। बिच्छू विषैला जीव है। जिससे हर कोई दूर ही रहना चाहता है। चलिए बताते हैं कि इस वायरल वीडियो में क्या है?
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बिच्छू को काफी हल्के में ले रहा है। जैसे उसे लग रहा हो कि बिच्छू इस समय असहाय पड़ा है कुछ कर नहीं पाएगा। वह बार-बार बिच्छू को पकड़कर अपने मुंह के पास उसे ला रहा है। वह अपनी जीभ निकाल कर उसे ललचा रहा है, मानो उसे बोल रहा हो काट के दिखा। बिच्छू एक दम शांत है। शख्स उसके दोनों डंक के बीच अपनी जीभ ला रहा है। अचानक से बिच्छू अपने असली रूप में आता है और शख्स की जीभ पर डंक मारकर उसे अपने कब्जे में ले लेता है।
इसके बाद शख्स की हालत खराब हो जाती है, वह दर्द से चिल्लाने लगता है और जोर-जोर से रोने लगता है। हाथ-पैर पटकने लगता है मगर बिच्छू उसकी जीभ छोड़ने को राजी ही नहीं हो रहा है। शख्स की जीभ को बिच्छू अपने दोनों डंकों के बीच में जकड़ा हुआ है। लाख कोशशि और ताकत लगाने के बाद भी वह जीभ नहीं छोड़ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक अन्य शख्स बिच्छू को छुड़ाने में उसकी मदद कर रहा है।
आखिर में बड़ी मुश्किल से शख्स बिच्छू को उसकी जीभ से छुड़ाता है। इस वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की खतरनाक स्टंट करने की शख्स को क्या जरूरत थी।