सीमा हैदर अपने प्यार के लिए गैरकानूनी तरीके से पाकिस्तान से भारत आ गईं, तो वहीं अंजू नाम की एक महिला प्यार के लिए भारत से पाकिस्तान चली गई। इसी बीच एक खबर बिहार से सामने आई है, जहां सरवन कुमार नाम के युवक ने अपने प्यार के लिए साहिल बन गया। अब वह मदरसे में रहता है।
धर्म परिवर्तन के बाद सरवन का लुक अब बदल गया है। जहां उसके चेहरे पर दाढ़ियां छोटी थी और माथे पर चंदन था तो वह वह दाढ़ी रखने लगा है। साहिल की प्रेमिका ने जब उसकी नई फोटो लोगों को दिखाई तो हैरत में पड़ गए। पूरा मामला बिहार के सिवान के मैरवा बाजार के मिस्कार टोली का है।
बताया जा रहा है कि सरवन को मुहल्ले की रहने रोजी खातून से दोस्ती हुई और फिर दोनों में प्यार हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन अलग-अलग धर्म की वजह से शादी में मुश्किलें आ रही थी। इसके बाद सरवन ने अपना धर्म बदल लिया और अब साहिल अली खान बन गया है।
वहीं साहिल की मां ने रोजी खातून पर बड़ा आरोप लगाया है। साहिल की मां ने कहा कि उसके बेटे को बरगलाकर रोजी भगा ले गई। अब उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया है।सरवन को एक मदरसे में मौलवी बनकर रखा गया है। सरवन की मां ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाईं है। धर्म बदलने वाले सरवन की मां ने कहा कि रोजी ने पूरी गली में उनके बेटे की तस्वीर को वायरल कर दिया है।
वहीं जब मामला सामने आया तो रोजी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। रोजी का कहना है कि सरवन कोई छोटा बच्चा नहीं है, जिसे बरगलाया जा सके। शादी के सवाल पर रोजी ने कहा कि वह अपनी मां की मर्जी से ही शादी करेगी। सरवन ने कहा है कि वह अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। बता दें कि सरवन ने एफिडेविट लगाकर आधार कार्ड में भी अपना नाम साहिल अली खान कर लिया है। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
