मध्यप्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा (BJP MP Sadhvi Pragya) अपने विवादित बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही उन्होंने एक धर्म विशेष के खिलाफ बयान दिया तो सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) ने उन्हें ट्रोल (Troll) कर दिया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने भी साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है।
पप्पू यादव ने किया ऐसा ट्वीट
साध्वी प्रज्ञा के बयान पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने ट्विटर पर लिखा,”प्रज्ञा नहीं, यह प्रचंड मूर्खता है। बुद्धि कुंद है, इसे हथियार धारदार चाहिए। संविधान की शपथ लेती है और क़त्लेआम की बात करती है। इसे जेल में सड़ा देना चाहिए था तो बीजेपी इसे संसद में ज़हर उगलने भेजती है।” वहीं कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने कमेंट किया- अब ‘दिल से माफ’ कर भी दीजिये मोदी जी, आपके ही दिल की बात अपनी जुबां से बोल रही है।
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने लिखा कि चाकू की धार तेज करने की शिक्षा देने वाले तथाकथित संत महात्माओं को “अहिंसा परमो धर्मः” के सूत्र वाला “पन्ना”।अपने धर्म ग्रंथों से फाड़ कर फेंक देना चाहिये।” आम आदमी पार्टी के नेता महाबल मिश्रा ने कमेंट किया- लानत है उनलोगों पर जो ऐसे लोगों को लोकतंत्र के मंदिर सांसद में भेजते हैं।
यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया,”ये हैं भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, जो कर्नाटक जाकर लोगों को अपने घरों में हथियार रखने की सलाह सरेआम मंच से दे रही हैं। यही भाजपा का असली चरित्र है। नफ़रत बोने के अतिरिक्त इन्हें कुछ नहीं आता। नफ़रत के इन कारोबारियों को प्यार का एक राही देखकर मिर्ची लगना स्वाभाविक है।”
@IbrahimSpeakNCP नाम के एक यूजर ने सवाल किया,”क्या इस देश में कानून का राज समाप्त हो चुका है? क्या पुलिस की नजर में इसकी भाषा हेट स्पीच की श्रेणी में आएगी? हिंसा के लिये उकसाने वाली यह महिला, जिस पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के केसेस हैं, साध्वी कहलाने या सांसद बनने लायक है इस्तराह के लोग?” @optrisod नाम के एक ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया कि यह वही साध्वी प्रज्ञा है, जो मालेगांव बम ब्लास्ट केस में आरोपी है और 2017 से जमानत पर रिहा है। इनसे इसी प्रकार के बयानों की उम्मीद की जा सकती है।