भारतीय संस्कृती लोगों को खूब भाती है। कई लोग जो विदेश में रहते हैं, वो भारतीय संस्कृती को फॉलो करते हैं। बीते कुछ साल में ऐसे लोगों में खूब बढ़ोतरी हुई है। उन्हें भारतीय संस्कृती इस कदर भाती है कि वो अपने जीवनसाथी के तौर पर भी भारतीय को ही चुनना चाहते हैं। ऐसा ही हुआ है, एक रशियन लड़की के साथ।

दूल्हे की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है जबदस्त

नेली नाम की इस रशियन लड़की को भारतीय संस्कृती इस कदर पसंद आई है कि वो अपने लिए भारतीय दूल्हा ढूंढ रही है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उसने इस संबंध में एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि, दूल्हे की जो एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया उसने बताई है वो हैरान करने वाली है।

नेली ने अपने इंस्टा रील में कहा कि वो एक भारतीय दूल्हा खोज रही है। लड़का ऐसा हो जिसकी कद छह फीट हो, आंखें हरे रंग की हो, उसने नाचना, गाना और घूमना पसंद हो। साथ ही उसे रशिया से और मुझसे खूब प्यार हो।

नेली को है इंडियन कल्चर से प्यार

इंस्टाग्राम पर गर्ल व्हाइट इंडियन के नाम से अकाउंट चलाने वाली नेली के करीब एक लाख फोलोअर्स हैं। वो मूल रूप से रशिया की हैं। हालांकि, वो दुबई में रह रही हैं। वो खुद को इंडियन कल्चर लवर बताती हैं। इंडियन अटायर में उन्होंने कई सारे रिल्स पोस्ट किए हैं। उन्होंने बताया है कि वो इंडियन कल्चर से प्यार करती हैं। वे एक ब्लॉगर हैं।

हालांकि, उनकी इस रील ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूजर्स रील को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “लगता है इसे ऋतिक रौशन चाहिए।” दूसरे ने लिखा, “भारतीयों की आंखें हरी नहीं होतीं, भूरे रंग की आंखों से ही संतुष्टि करें।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं इंटरेस्टेड हूं, सीवी कहां जना करनी है।”