भारत में जब बुलेट ट्रेन को लेकर घोषणा की गई थी, तब कहा गया था कि जब आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा, मतलब 15 अगस्त 2022 तक भारत की पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच रफ्तार भरती दिखाई देगी। हालांकि अभी तक ऐसा हो नहीं पाया है। इस पर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कस रहे हैं।
इससे जुड़ी खबर को रिट्वीट करते हुए राष्ट्रमंच के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ’75 साल आजादी पर काश देश के पास बुलेट ट्रेन होता, पर नहीं मोदी से सिर्फ नेहरू की बात करवा लो। नेहरू ने तो अपने कार्याकाल मे IIT, IIM, AEET, AIIMS, NIT, SAIL, भाखरा नांगल, इंडस ट्रीटी, इलेक्शन कमीशन, भारत का एकीकरण, भारतीय संविधान, गुट निरपेक्ष की नीति (MEA) इत्यादि पर शुरू किया। आपने क्या दिया? सिर्फ भाषण।’
कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने लिखा कि फिलहाल ‘वडनगर रेलवे स्टेशन’ पर रुकी हुई है? केरल कांग्रेस सेवादल की तरफ ट्वीट किया गया, ‘मोदी जी ने पहली ट्रेन शुरू करने का वादा करते हुए बुलेट ट्रेन में सवारी करने का मन बना लिया, लेकिन सुरक्षा कारणों से किसी भी कैमरे को अनुमति नहीं थी, इसलिए तस्वीरें साझा नहीं कर सका।’
पूर्व आईपीएस सूर्य प्रताप सिंह ने लिखा कि अच्छा तो आज से बुलेट ट्रेन शुरू हो गई और पता भी नहीं चला। बिनोद ने सफर भी कर लिया, बताया भी नहीं। अनमोल प्रीतम नाम के यूजर ने लिखा कि मैंने टिकट ले लिया है। अहमदाबाद से मुंबई जा रहा हूं। बुलेट ट्रेन के लिए शुक्रिया प्रधानमंत्री जी। आप नेता नरेश बालियान ने लिखा, ‘कैसी रही बुलेट ट्रेन की पहली यात्रा प्रवेश साहिब सिंह जी? कितने घंटे में मुंबई से अहमदाबाद पहुंचे?’
आलोक पाठक नाम के यूजर ने लिखा कि भाई 15 अगस्त 2022 को अहमदाबाद से मुंबई कितने लोग बुलेट ट्रेन से गए क्योंकि 14 सितंबर 2017 की खबर में लिखा था कि देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2022 को अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलेगी। आप नेता ने लिखा कि भाइयों और बहनों, आज BULLET TRAIN की पहली यात्रा कैसी रही?
बता दें कि पिछले दिनों रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में दिए लिखित जवाब में कहा कि बुलेट ट्रेन कब शुरू होगी। इस पर कोई भी टाइमलाइन तब ही दी जा सकती है, जब महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो जाए। हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट यानी बुलेट ट्रेन में महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण में देरी होने के कारण प्रोजेक्ट लेट हो रहा है।
