कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार नहीं बढ़ रहा बल्कि डबल इंजन को इंधन कम पड़ रहा। राहुल गांधी द्वारा किए गए इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन देने में लगे हुए हैं।
राहुल गांधी ने किया ऐसा ट्वीट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए लिखा कि ‘खाने नहीं दूंगा’ सिर्फ भुखमरी से त्रस्त जनता के लिए है। कर्नाटक की भाजपा सरकार को तो ‘40% कमीशन’ खाने की पूरी छूट है। प्रधानमंत्री कहीं अब ये न कह दें कि भ्रष्टाचार नहीं बढ़ रहा, डबल इंजन को ईंधन कम पड़ रहा।’ भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं।
लोगों के रिएक्शन
सुमन शर्मा नाम की एक ट्विटर यूजर द्वारा कमेंट किया गया कि मोदी जी इतना बोलते हैं लेकिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाते। उन्हें अच्छी तरह पता है कि वह भ्रष्टाचार और महंगाई के सवालों का जवाब नहीं दे पाएंगे। विक्रांत सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा – भ्रष्टाचार कम करने का वादा करके सत्ता में आई मोदी सरकार खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है। ना कोई वैकेंसी क्लियर करा पा रही है और ना ही लोगों को रोजगार दे पा रही।
पीके मिश्रा नाम के एक यूज़र ने सवाल किया कि क्या आप लोग अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं? क्या छत्तीसगढ़ और राजस्थान सरकार 40% घूस लेकर ही काम कर रही है? अनुभव शुक्ला नाम के एक यूजर द्वारा लिखा गया – आप और आपकी पार्टी चार को ज्यादा बेहतर तरीके से जानती है। एक अन्य यूजर द्वारा कमेंट किया गया कि केंद्र सरकार स्वयं भी डबल इंजन से चल रही है। ‘अडानी – अंबानी’। मोदी जी तो केवल चेहरा हैं, सरकार पीछे से डबल इंजन द्वारा ही चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री के कंधे पर सार्वजनिक तौर पर हाथ रख देना, वह भी किसी उद्योगपति द्वारा आपको छोटी बात लगती है?
कर्नाटक सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी कर्नाटक सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने हाल में ही कहा था कि कर्नाटक में हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांट्रेक्टर ने चिट्ठी लिखी कि भ्रष्टाचार चल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री ने कोई एक्शन नहीं लिया। भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र कर उन्होंने कहा था कि इसका लक्ष्य है, पूरे हिंदुस्तान में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना।
