कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि उनके बयान पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। दरअसल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कोका कोला कंपनी का मालिक पहले अमेरिका में शिकंजी बेचा करता था, वहीं मैकडॉनल्ड्स का मालिक अपने देश में एक ढाबा चलाता था। राहुल गांधी के इसी बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने-अपने तरीके से मजाक उड़ाना शुरु कर दिया है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने राहुल गांधी के इस बयान पर इतनी ज्यादा प्रतिक्रिया दी कि हैशटैग #accordingtorahulgandhi ट्रेंड करने लगा। कुछ लोगों ने राहुल गांधी के इस बयान के चलते एप्पल कंपनी के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स के बारे में मजाक करते हुए कहा कि वह पहले लक्ष्मीनगर में सेब की रेहड़ी लगाते थे। वहीं मुकेश अंबानी को एसटीड़ी-पीसीओ वाला बता दिया था। ऐसे ही कुछ मजेदार मीम्स निम्न हैं।
#WATCH Congress President Rahul Gandhi talks about origins of the Coca-Cola & McDonald’s company, says, “Coca-Cola company ko shuru karne wala ek shikanji bechne wala vyakti tha…” #Delhi pic.twitter.com/MATnaR734J
— ANI (@ANI) June 11, 2018
Founder of Harley Davidson #AccordingToRahulGandhi pic.twitter.com/HtzpsQoX0D
— Srikanth (@srikanthbjp_) June 11, 2018
Coca Cola’s owner in his earlier days.. selling Shinkanji.. #AccordingToRahulGandhi pic.twitter.com/BMc2UNHByO
— Paresh Rawal fn (@Babu_Bhaiyaa) June 11, 2018
Graham Bell #AccordingToRahulGandhi pic.twitter.com/DQ1PYboGCF
— Uttara Prachand se hu Bhench*d (@delhichatter) June 11, 2018
Starbucks owner #AccordingToRahulGandhi pic.twitter.com/zs8VnBojXE
— Smoking Path-Breaking Skills (@SmokingSkills_) June 11, 2018
McDonald Dhaba Owner found. pic.twitter.com/n7SemhZKQb
— भारत वर्ष (@gprasad28) June 11, 2018
M.F.Hussain during his teenage #AccordingToRahulGandhi pic.twitter.com/yLS2pMlyI8
— tiʜoЯ Singh (@avoidrohit) June 11, 2018
Adidas was founded by a Bengali cobbler named Adi Das. #AccordingToRahulGandhi pic.twitter.com/g5HrjGdqD9
— Gautam Trivedi (@KaptanHindustan) June 11, 2018
ZARA store in initial days #AccordingToRahulGandhi pic.twitter.com/0CXH1BPQ27
— Freelance 007 (@James_Beyond) June 11, 2018
बता दें कि ओबीसी सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक साल में मोदी सरकार ने उद्योगपतियों को करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज दिया है, लेकिन किसानों को एक रुपया नहीं दिया, उनकी कर्ज माफी नहीं होने वाली है। कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों को देखते हुए ओबीसी वर्ग को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। इसी कोशिश के चलते दिल्ली में ओबीसी सम्मेलन आयोजित किया गया था। राहुल गांधी ने कहा कि देश के ओबीसी वर्ग में स्किल की कमी नहीं है, लेकिन सरकार द्वारा उन्हें प्रोत्साहन नहीं दिया जाता।
