भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) दिल्ली से शुरू हो चुकी है। 3 जनवरी को दिल्ली से शुरू होकर जब यात्रा यूपी में पहुंची तो कई सारे नेता और पूर्व अधिकारी इस यात्रा में शामिल हुए। पूर्व कांग्रेस नेता और मौजूदा समय में शिवसेना (UBT) से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) भी इस यात्रा में शामिल हुई। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की तस्वीर खुद प्रियंका चतुर्वेदी ने शेयर की हैं, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी
प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi, MP) ने ट्वीट कर लिखा कि आज दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra, Delhi) में शामिल हुई। भारत के विविधता में एकता का जश्न है। यात्रा के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को शुभकामनाएं। सोशल मीडिया पर लोग प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा कि आपको दोबारा कांग्रेस में शामिल होना चाहिए। @AnkitaK78349817 यूजर ने लिखा कि बाला साहेब ठाकरे क्या कहते थे कांग्रेस के बारे में, आपको याद है? @The_word_play यूजर ने लिखा कि इधर चली मैं, उधर चली मैं। @Sudhanshusuyal1 यूजर ने लिखा कि ये कांग्रेस है मैडम, ये किसी की नहीं हुई। @salilhasabnis यूजर ने लिखा कि आप वापसी के लिए रास्ते खुले रखना चाहती हैं, क्योंकि आपको पता है कि शिवसेना आपको अब राज्यसभा नहीं भेजेगी और आप लोकसभा चुनाव जीत नहीं पाएंगी।
@arpan_pandya10 यूजर ने लिखा कि कहीं ये घर वापसी की तैयारी तो नहीं। @Roshik64316152 यूजर ने लिखा कि राहुल गांधी के साथ आपको देखकर ख़ुशी हुई। आप एक बहादुर महिला हैं। @Strangemanfoss1 यूजर ने लिखा कि वो आपको कांग्रेस से जोड़ नहीं सके। जुड़े हुए भारत को और कैसे जोड़ेंगे? एक यूजर ने पूछा कि जब महाराष्ट्र में यह यात्रा चल रही थी तो इसे क्यों नहीं ज्वाइन किया?
बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) पहले कांग्रेस की प्रवक्ता थीं, पार्टी का पक्ष जोर-शोर से रखती थीं। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और शिवसेना (Shivsena, UBT) का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्हें राज्यसभा सांसद बना दिया गया था। अब वह जब भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई तो लोग इसी को लेकर तंज कसने लगे और वाल पूछने लगे कि क्या आप फिर से कांग्रेस में वापसी के लिए रास्ता बना रही हैं।