राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक लड़के को मेडल पहना रही हैं, जैसे ही वह मेडल पहनाती है छात्र तुरंत मेडल उतार देता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसा लड़का क्यों कर रहा है?

इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, एक यूजर ने पूछा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने मेडल पहनाया फिर इस लड़के ने निकाल दिया आखिर इस लड़के ने ऐसा क्यों किया आप बता सकते हैं… इसके बाद लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं औऱ कई ने इसके पीछे की वजह बताने की कोशिश की है।

मम्मी-पापा के बीच में सो रहा था नवजात, करवट में दबा और हो गई मौत; इस हाल में मिला… शादी के 4 सालों तक कपल ने मांगी थी मन्नत

एक ने लिखा है, वह न्यूरोडाइवर्स बच्चा है, उसने वहां तक ​​पहुंचने के लिए कुछ न कुछ हासिल किया होगा। दूसरे ने लिखा, वे सीडब्ल्यूएसएन हैं और उनकी जो स्थिति है, उसमें बहुत बार ऐसा होता है कि लोगों को कुछ चीजें ट्रिगर करती हैं उनके शरीर पर या पसंद नहीं आती तो वे उससे दूर रहते हैं या हटा देते हैं, इसमें उनकी कोई गलती है? उनका माइंड ही ऐसी प्रक्रिया कर रहा है चीजों को… जैसे हम लोगों को कुछ चीजों से प्रॉब्लम होती है।

नशे में धुत लड़की को रैपिडो ड्राइवर ने संभाला, बाइक पर बैठने की भी नहीं कर पाई हिम्मत; वीडियो बनाने वाले ने कहा- छोड़ दे भाई

तीसरे ने लिखा है, ये बच्चा स्पेशल चाइल्ड है। हमारे भाई को पता ही नहीं, हो क्या रहा है भगवान इसको या इसके जैसे बच्चों को ठीक करे। एक अन्य ने भी लिखा है वह ऑटिज्म से पीड़ित बच्चा है, उन्हें संवेदी समस्याएं हैं। किसी भी नई चीज़ को स्वीकार करना उनके लिए मुश्किल हो सकता है।

अन्य ने भी बच्चे को सपोर्ट किया है और लिखा है कि यह लड़का मानसिक रूप से अक्षम है और घटना की स्थिति को समझ नहीं सका, इसलिए पदक तुरंत हटा दिया गया। यह विश्व विकलांगता दिवस पर पुरस्कार समारोह की एक क्लिप है, सिर्फ अपनी पहुंच और पसंद के लिए इसे मुद्दा न बनाएं।

आप भी देखें यह वायरल वीडियो-