Funny Viral Video: सर्दियों में नहाना कई लोगों को सबसे कठिन काम लगता है। खास कर ठंडे पानी से नहाना तो मानों किसी युद्ध जीतने जैसा महसूस होता है। लोग नहाने से बचने की तरकीब ढूंढने रहते हैं। रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम करने में भी लोगों को आलस आता है। कारण सिर्फ एक वो है ठंडा पानी। खासकर टंकी के पानी का लोगों में खौफ होता है। हालांकि, एक शख्स ने पानी गर्म करने का ऐसा देसी जुगाड़ निकाला, जिसके वीडियो देख लोग दंग रह गए।

कैंडल की फ्लेम से गर्म हो रहा है पानी

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि शख्स ने लोहे से बने नल में जलता हुआ कैंडल बांध रखा है। कैंडल की फ्लेम से पानी गर्म हो रहा है और वो उसी पानी से नहा रहा है। वीडियो ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर्स ने मजेदार कमेंट किया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, “ये जुगाड़ हमारे इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए।” दूसरे यूजर ने लिखा, “दुनिया का बेस्ट वाटर हीटर।” तीसरे यूजर ने लिखा, “काफी टैलेंटेड लोग हैं हमारे इंडिया में।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये जुगाड़ तो वाकई शानदार है। इसे तो ट्राय करना पड़ेगा।”

नहाने का निंजा टेक्निक

गौरतलब है कि सोशल मीडिया सर्दियों से जुड़े मजेदार पोस्ट और वीडियो से भरे पड़े हैं। एक वीडियो जो खूब वायरल हुआ था उसमें महिला ठंड में कैसे नहाया जाए ये बता रही थी। वीडियो में दिख रहा था कि महिला बॉथरूम जाती है और मग में पानी भरती है। फिर वो शीशे के सामने खड़ी हो जाती है और तेजी से शीशे पर पानी उढ़ेल देती है। फिर ऐसा प्रिटेंड करती है। इसी वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स लोग पोट हो गए थे।