पाकिस्तानी सिंगर रबी पीरजादा आए दिन भारत के लिए नफरत भरी बातों से सोशल मीडिया में ट्रोल होती रहती हैं। एक बार फिर से उनके साथ ऐसा ही कुछ हुआ है। वह फिर से भारतीय यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। भारतीय उन्हें सोशल मीडिया में खरी खोटी सुना रहे हैं। इस बार रबी पीरजादा की ट्रोलिंग का कारण बनी है उनकी एक तस्वीर और तस्वीर पर दिया कैप्शन।

दरअसल हुआ ये कि रबी पीरजादा ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में वह किसी फिदायीन की तरह लग रही हैं। रबी तस्वीर में वैसी ही बम वाली जैकेट पहनी हुई हैं जैसे फिदायीन पहनते हैं। ये तस्वीर ट्वीट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- #ModiHitler i just wish huh. #kashmirkibeti.

 

इस फोटो पर रबी पीरजादा ट्रोल हो रही हैं। लोग लिख रहे हैं कि यही है पाकिस्तान की नेशनल ड्रेस। वहीं कुछ ने लिखा कि रबी खुद को कराची फैशन वीक के लिए तैयार कर रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि रबी कहीं दिवाली के मौके पर फट न जाए।

 

जब कश्मीर से धारा 370 हटी थी तब भी रबी पीरजादा ने अपनी हरकतों से सोशल मीडिया में अपना मजाक उड़वाया था। तब रबी पीरजादा ने 50 सेकेंड का अपना एक वीडियो ट्वीट किया था। इस वीडियो में वह भारत और पीएम नरेंद्र मोदी पर सांपों और मगरमच्छों से हमले की धमकी दे रही थीं। हालांकि जब वीडियो को गौर से देखा गया तो पता चला कि ये सांप और मगरमच्छ नकली थे।

बता दें कि रबी आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर पाकिस्तान में भी चर्चा में रहती हैं। साल 2017 में वह तब भारतीयों की नजर में आईं जब उन्होंने बॉलीवुड और सलमान खान के लिए जहर उगला था। जब से कश्मीर में 370 का सफाया हुआ है तब से रबी कुछ ज्यादा ही परेशान हैं। उनका कहना है कि वह इसके लिए भारत सरकार से बदला लेंगी। रबी ने कहा था कि भारत से बदला लेने के लिए वह कश्मीरी लड़कियों की फौज तैयार कर रही हैं।