उत्तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने 4 उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कर दिया है। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिस पर लोग कई तरह के सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।
अरविंद राजभर का ट्वीट : ओपी राजभर के बेटे ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि झूठी तसल्लियों के सिवा कुछ दे ना सका, वो किस्मत का देवता भी शायद गरीब था। वहीं ओपी राजभर के दूसरे बेटे अनिल राजभर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भागीदारी देने की बात सिर्फ जुबा तक सीमित रखने से जनता उनको सिमित कर देती है,जो मेहनत करे ताकत दे.. उनको नजरअंदाज करो, जो सिर्फ बात करे उसको आगे बढ़ाओ, यह आगे के लिए हानिकारक है।’
लोगों के रिएक्शन : विवेक कोरी नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि आपने तो उदास होने वाली शायरी लिख दी। रजत राजपूत ने कमेंट किया, ‘ परिवारवाद जनता ने नहीं स्वीकार किया तो किस्मत का देवता गरीब हो गया।’ सत्यम यादव नाम की एक यूजर कमेंट करते हैं कि 2024 की तैयारी करिए, अब सांसद बनकर लोकसभा में बैठिए। आजम खान नाम के एक यूजर ने सवाल किया – क्या हुआ एमएलसी का टिकट नहीं मिला?
सुरेश सिंह नाम के एक यूजर ने सवाल किया कि क्या हुआ अखिलेश ने धोखा दे दिया क्या? सूरज त्रिपाठी सवाल करते हैं – आप भी नाराज हो गए क्या? लोकसभा चुनाव की तैयारी करिए। एमएलसी से बड़ा सांसद होता है। राजेश राजभर नाम के एक यूजर ने सवाल किया कि क्या हुआ एमएलसी सीट हाथ नहीं लगी क्या? अनुराग प्रताप सिंह नाम के एक यूजर कमेंट करते हैं, ‘ अखिलेश यादव तो हमेशा से ही सब को धोखा देते आए हैं, उन पर आपने विश्वास ही क्यों किया था?’
अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य सहित तीन लोगों का कराया नामांकन : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने 4 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) सहित सपा के अन्य विधान परिषद प्रत्याशियों का नामांकन कराया। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की।