बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल मिल जाएंगे तो भाजपा को 50 सीटों पर ही रोक लेंगे। बिहार के सीएम के इस बयान पर भाजपा नेत्री व मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भड़क गईं। उन्होंने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा। जिस पर लोग को प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नीतीश कुमार का बयान

एनडीए का साथ छोड़ महागठबंधन का हाथ थामने वाले नीतीश कुमार अब बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। मणिपुर में जदयू विधायकों के बीजेपी में चले जाने पर उन्होंने कहा कि यदि सभी विपक्षी दल मिल जाएंगे तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50 सीटों पर ही समेट दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह विपक्षी दलों को एक करने में लगे हुए हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी तंज कसते हुए कहा कि इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

भड़क गईं अपर्णा यादव

नीतीश कुमार द्वारा दिए गए बयान पर अपर्णा यादव ने ट्वीट किया, ‘कितनी शर्मनाक बात है बिहार के मुख्यमंत्री की। देश से सच्चा प्यार करने वाले सभी भाई बहन जात-पात एवं सभी धर्म के अनुयायी, एकजुट होकर भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक एवं सामरिक महाशक्ति बना सकते हैं। छुद्र मानसिकता वाले विवेकहीन व्यक्ति को हम लोगों को मिलकर जवाब देना होगा।’ अपर्णा यादव के इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया है तो वहीं कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए कमेंट किया है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

आलोक शर्मा नाम के ट्विटर यूजर कमेंट करते हैं कि यह इनके अंदर का डर बोल रहा है। सौरभ तिवारी नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘शेर के शिकार के लिए जंगल के सभी जानवर मिल कर भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते क्योंकि जब शेर दहाड़ता है तो मिल तो सामने दिखाई देने लगती है।’ धनंजय कुमार नाम के एक ट्विटर यूजर द्वारा कमेंट किया गया कि नीतीश कुमार तो खुद डूबेंगे ही लेकिन सारे विपक्ष को लेकर भी डूब जाएंगे।

विपुल से नाम के एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि देश की जनता जाग चुकी है और सही गलत को समझ चुकी है। मोदी सरकार ने पिछले 8 सालों में देश को सिर्फ और सिर्फ लूटने का काम किया है। हमारा एक ही नारा है कि बीजेपी हटाओ और देश को बचाओ। एक अन्य ट्विटर यूजर ने अपर्णा यादव पर तंज कसते हुए लिखा, ‘जो अपनों का साथ ना दे सका, वह किसी और का साथ क्या देगा। अगर आप अपनी क्षमता पर एक पार्षद का चुनाव भी जीत जाएं तो बड़ी बात है।’