Treaty of Waitangi,Māori rights,Hana-Rawhiti Kareariki Maipi-Clarke,New Zealand Parliament,haka dance,new zealand

New Zealand Youngest MP Hana Rawhiti Viral Video: न्यूजीलैंड की संसद में गुरुवार को तब माहौल गरमा गया जब माओरी सांसद हाना-रावहिती कारेरिकी माईपी-क्लार्क, जो संसद में सबसे कम उम्र के सांसद भी हैं, ने माओरी हाका डांस करते हुए इंडिजिनस ट्रिटी बिल की एक कॉपी संसद के भीतर ही फाड़ दी। इस दौरान विपक्ष के अन्य सांसद ने भी उनका साथ दिया।

बिल की कॉपी फाड़कर सेशन को बाधित कर दिया

न्यूजीलैंड में इस पार्लियामेंट सेशन का वीडियो अब वायरल हो रहा है। यहां सभी सांसद ट्रीटी प्रिंसिपल बिल पर मतदान करने के लिए इकट्ठा हुए थे। लेकिन 22 साल की ते पति माओरी सांसद ने बिल की एक कॉपी फाड़कर सेशन को बाधित कर दिया। बिल के विरोध में उन्होंने हाका का ट्रेडिशनल माओरी डांस परफॉर्म किया।

सदन के अन्य सदस्य और गैलरी में मौजूद दर्शक भी हाका डांस में हाना-रावहिती कारेरिकी माईपी-क्लार्क के साथ शामिल हो गए। इस कारण स्पीकर गेरी ब्राउनली ने संसद सत्र को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया।

दरअसल, 1840 की वेतांगी संधि (जो सरकार और माओरी के बीच संबंधों को गाइड करती है) में निर्धारित नियमों के तहत जनजातियों को ब्रिटिशों को सत्ता सौंपने के बदले में अपनी जमीन पर मालिकाना हक बनाए रखने और अपने हितों की रक्षा करने के कई अधिकारों का वादा किया गया था। लेकिन जो विधेयक सरकार लाना चाहती है वो ये सुनिश्चित करेगा कि ये अधिकार सभी न्यूज़ीलैंडवासियों पर लागू होने चाहिए।

सदन की पहली सबसे कम उम्र की सांसद

हाना-रावहिती करैरिकी माईपी-क्लार्क न्यूजीलैंड की 22 साल सांसद हैं, जो संसद में ते पति माओरी का प्रतिनिधित्व करती हैं। वो लगभग दो सौ सालों में सदन की पहली सबसे कम उम्र की सांसद हैं। न्यूजीलैंड में 2023 के चुनावों में जीतने के बाद माईपी-क्लार्क ने सुर्खियां बटोरीं थी। अपने पहले भाषण के दौरान भी उन्होंने संसद में ट्रेडिशनल हाका डांस किया था।

बता दें कि जिस बिल पर विवाद गहराया हुआ है, उसको बहुत कम सांसदों का समर्थन प्राप्त है। इस बिल के कानून बनने की संभावना नहीं है। विरोधियों का कहना है कि इससे नस्लीय कलह और संवैधानिक उथल-पुथल का खतरा है। हजारों न्यूजीलैंडवासी इसका विरोध करने के लिए देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं।