Muslim Woman In Shiv Mandir Video Viral: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम महिला को शिव मंदिर में पूजा करते हुए देखा जा सकता है। महिला पूरी आस्था और विश्वास के साथ महादेव की पूजा कर रही है। वह शिवलिंग को माला पहना रही है, इसके साथ ही भांग और बेल पत्र चढ़ाकर झुककर प्रणाम कर रही है। महिला के चेहरे पर संतुष्टि का भाव है क्योंकि महादेव ने उसकी मन्नत पूरी कर दी है। जनसत्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
दरअअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर iasworldofficial नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, :कानपुर में एक मुस्लिम महिला को अपने भाई के गंभीर बीमारी से उबरने के बाद भगवान शिव से प्रार्थना करते देखा गया। यह वीडियो कानपुर का बताया जा रहा है। वीडियो के इमेज पर लिखा गया है, आस्था का कोई धर्म नहीं होता।
रिपोर्ट के अनुसार, मस्लिम महिला का भाई गंभीर बीमारी से जूझ रहा था, उसकी जान को खतरा था। ऐसे में बहन में महादेव से उसके पूरी तरह से ठीक होने की मन्नत मांगी। इसके बाद उसका भाई ठीक हो गया और उसकी जान बच गई। मन्नत पूरी होने पर महिला महादेव के दरबार में पूजा करने पहुंची थी। इस वीडियो पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया है। अभी तक इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है।
देखें वीडियो-