मुबंई से हैरान करने वाली खबर में शारीरिक संबंध बनाते समय एक शख्स की मौत हो गई। होटल के कर्मचारियों ने शख्स को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया। शख्स का मेडिकल किया गया जिसमें उसकी मौत की वजह सामने आई है। चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।
मरने वाला कंपनी का मैनेजर
न्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार, शख्स की उम्र 41 साल की थी, वह 14 साल की लड़की के साथ होटल के कमरे में संबंध बना रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। शख्स मुंबई की रहने वाला था और लड़की को वह गुजरात से लेकर आया था। मृतक की पहचान नामी कंपनी के मैनेजर के रूप में हुई है। लड़की की मां ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है, साथ ही पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है कहीं लड़की किसी सेक्स रैकेट से तो नहीं जुड़ी हुई है? पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि लड़की को गुजरात से मुंबई क्यों लाया गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, होटल के कर्मचारियों ने ही पुलिस को फोन किया था। DB रोड पुलिस स्टेशन मुंबई के सूत्रों के अनुसार, ग्रांट रोड एरिया के एक होटल ने फोन आया था कि एक शख्स की मौत हो गई है। वह होटल में लड़की के साथ आया था और रुका हुआ था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसका मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस फौरन होटल पहुंची औऱ जांच शरू कर दी।
पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसका मृतक के साथ कोई रिश्ता नहीं था। उसने इतना जरूर बताया कि वह गुजरात की रहने वाली है, उसे मुंबई लाया गया था। लड़की ने बताया कि शख्स ने उसके साथ रिलेशन बनाया था। लड़की ने पुलिस को अपने परिजन और घर के बारे में जानकारी दी, पुलिस ने लड़की की मां को बुलाया और बयान दर्ज कराने के बाद भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि संबंध बनाते समय शख्स की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।