समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 75 जिलों में किसानों के न्यूनतम मूल्य दिलाने, गन्ने का बकाया भुगतान, महंगाई रोकने, रोजगार दिलाने आदि को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन के कुछ तस्वीरें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया। जिसके बाद ट्विटर यूजर उन्हें ट्रोल करने लगे।
दरअसल सपा प्रमुख ने विरोध प्रदर्शन के तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, ‘आज प्रदेश भर में नाकाम भाजपा सरकार की जनादेश की ‘चुनावी-चोरी’, चंदा-चोरी, कोरोना-बदइंतज़ामी, किसान व नारी-उत्पीड़न, बेक़ाबू महँगाई, रिकार्ड बेरोज़गारी, ठप्प काम-धंधे के ख़िलाफ़ किए गए सपा के प्रदर्शन में मिला अभूतपूर्व समर्थन बता रहा है कि 2022 में आ रही है सपा और भाजपा सफ़ा। उनके इसी ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। जिनमें कुछ यूजर्स ने तो उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि 2022 में अखिलेश भैया आ रहे हैं वहीं कुछ यूजर ने लिखा कि दिन में सपने मत देखिए महाराज फिर से आ रहे हैं।
एक टि्वटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि एक बात भूल गए टोटी चोर भैया पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए हैं आपने। सपा भारतीय नहीं बल्कि एक पाकिस्तानी पार्टी है। मोहित ठाकुर नाम के यूजर लिखते हैं कि आपको बहुत समर्थन मिल रहा है जैसे पाकिस्तान के नारे लगवा कर मुसलमानों का दिल जीत कर बहुत बड़ा समर्थन ले लिया कल । एक टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि माननीय अखिलेश यादव जी लगता है आप भूल गए कि आप खुद ही टोटी चोर हैं और अब दूसरों को चोर बोल रहे हैं। वैसे आपकी पार्टी पर अच्छा लगता है कि सपा हर बार की तरह इस बार भी सफा।
एक ट्विटर यूजर ने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए लिखा कि अखिलेश भैया ऐसी में बैठने से काम नहीं चलेगा सड़कों पर आइए। सपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाइए। @Santosh60568053 टि्वटर हैंडल से कमेंट आया कि सपने देखना अच्छी बात है। जिन आंखों से सपने देख रहे हो 2022 में आने का, अपने उन्हीं आंखों से अपने किए हुए कर्मों को भी देख लो सपने देखना छोड़ दोगे अखिलेश जी।
आज प्रदेश भर में नाकाम भाजपा सरकार की जनादेश की ‘चुनावी-चोरी’, चंदा-चोरी, कोरोना-बदइंतज़ामी, किसान व नारी-उत्पीड़न, बेक़ाबू महँगाई, रिकार्ड बेरोज़गारी, ठप्प काम-धंधे के ख़िलाफ़ किए गए सपा के प्रदर्शन में मिला अभूतपूर्व समर्थन बता रहा है कि 2022 में ‘आ रही है सपा और भाजपा सफ़ा’। pic.twitter.com/S0RRAbmvDE
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 15, 2021
एक टि्वटर यूजर ने गुंडागर्दी नाम की पार्टी बनाने की सलाह देते हुए लिखा कि, ‘गुंडागर्दी किए हो गुंडागर्दी कर रहे हो और गुंडागर्दी ही करोगे क्योंकि गुंडागर्दी आपके डीएनए में ही है। आप यह राजनीति के चक्कर में मत पड़ो अपनी एक अलग से पार्टी बनाओ गुंडागर्दी पार्टी आप अपने पिता के नहीं हुए तो देश के क्या होगे।’ अब्दुल समद नाम के एक ट्विटर यूजर लिखते हैं कि कितना बड़ा टोटी चोर है, आजम खान के लिए खुद आवाज नहीं उठा रहा, दूसरों की फोटो डाल कर दिखावा किया जा रहा है। सपा आपकी बार फिर से सफा।

