लड़कियां अपने आपको खूबसूरत दिखाने के लिए पार्लर में खूब पैसे खर्च करती हैं। वहीं, कुछ लोग अपनी पूरी कमाई का आधा हिस्सा केवल पार्लर में ही उड़ा देते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मॉडल के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने अपने चेहरे को बार्बी जैसा दिखाने के लिए इतने ज्यादा पैसे खर्च कर दिए कि अब उन्हें टैक्सी चलाकर अपना गुजारा करना पड़ रहा है।
जानिए कौन ये हैं मॉडल
यह हैं अमेरिकी मॉडल नन्नेट्टे हैमंड लॉसियावो हैं, कभी शाही जिंदगी जीती थी लेकिन अब टैक्सी चलाने को मजबूर है। डेली स्टार के मुताबिक, मॉडल नन्नेट्टे हैमंड लॉसियावो ने बताया कि उन्होंने एक बहुत अमीर व्यक्ति से शादी की थी, जिसकी वजह से उन्हें कभी खुद कमाने की जरुरत ही नहीं पड़ी। पति के रुपयों पर ही उन्होंने लग्जरी लाइफ का लुत्फ लिया।
उन्होंने आगे कहा कि बार्बी डॉल की तरह दिखने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। जिसकी कीमत 3 करोड़ 60 लाख थी। उस समय वह घूमने जाने के लिए भी खूब पैसे खत्म करती थी लेकिन अब उनके पति ने उन्हें तलाक दे दिया है। तलाक मिलने के बाद नन्नेट्टे हैमंड लॉसियावो ने कोर्ट में गुजारा-भत्ता के लिए केस किया लेकिन कोर्ट ने उनकी मांग ख़ारिज कर दी। 17 साल शादी चलने के बाद हुए तलाक के कारण वह बहुत परेशान हो गयी थी। इसके साथ उनके पास अब पैसे भी नहीं बचे, जिससे वह अपना खर्चा चला सकती।
टैक्सी चलाने पर मजबूर
बंगला-गाड़ी और पैसे सब चले जाने के बाद अमेरिकी मॉडल नन्नेट्टे हैमंड लॉसियावो टैक्सी चलाने पर मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी पैसेंजर को पिक करने जाती हैं तो वह उनको देखकर हैरान रह जाते हैं। ऐसे में कई बार उनसे यह भी सवाल पूछा गया कि इतनी खूबसूरत मॉडल होने के बावजूद आपको टैक्सी क्यों चलानी पड़ रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी मॉडल नन्नेट्टे हैमंड लॉसियावो इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 63.3K फॉलोवर्स हैं और वह केवल 445 लोगों को ही फॉलो करती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हॉट और सेक्सी फोटो शेयर करती हैं, जिसे लोग खूब पसन्द करते हैं। उनकी फोटोज पर हजारों लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।