मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को क्रिकेट फैंस ने बुरी तरह ट्रोल किया है। कारण मंगलवार को हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में उनका खराब प्रदर्शन था। पंड्या सिर्फ तीन रन ही बना पाए थे, जिसके बाद उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया गया। क्रिकेट फैंस और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने टि्वटर पर उनकी धज्जियां उड़ाईं और उन्हें फ्लॉप बताया।

ट्रोल्स में से किसी ने उनको चिढ़ाने वाले मीम बनाए तो कोई उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े करता नजर आया। लोगों ने तंज कसते हुए कहा, “वाह! पंड्या ने 17वें ओवर में क्या मेडन ओवर खेला है।” एक यूजर ने लिखा, “मैंने कैब इसलिए कैंसल कर दी, क्योंकि ड्राइवर पंड्या की तरह गाड़ी चला रहा था।”

आपको बता दें कि 24 अप्रैल को मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ था। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीकर पहले गेंदबाजी की थी। मुंबई ने हैदराबाद की टीम को 18.4 में 118 रन पर ढेर कर दिया था। मगर जवाबी पारी में वह लक्ष्य से काफी पीछे रह गई।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी मिलकर टीम के लिए 100 रन भी नहीं पाए थे। आलम यह था कि टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 87 रन बना कर सिमट गई थी। पंड्या भी इस मैच में नहीं चल पाए। वह सिद्धार्थ कौल की गेंद पर शिखर धवन को अपना कैच गंवा बैठे थे।

मुंबई के हरफनमौला खिलाड़ी ने 19 गेंदें पीकर महज तीन रन बनाए थे। ऐसे में उनका स्ट्राइक रेट 15.79 था। देखिए इसी के बारे में टि्वटर पर क्या-क्या लिखा और पोस्ट किया गया-

https://twitter.com/Imanantht/status/988853578872705024

https://twitter.com/SatyamSoumitra/status/988857165053026304

https://twitter.com/GauravT55444624/status/988849253756821504

https://twitter.com/KamalRKaan/status/988850194270883840

मैच से ठीक एक दिन पहले पंड्या के अफेयर की अफवाह सामने आई थी। कहा जा रहा था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ उनका रिलेशनशिप चल रहा है। मगर एक्ट्रेस ने उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था। रौतेला ने इस बाबत एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने पंड्या को अपना भाई बताया था।