Funny Viral Video: होली रंगों का त्योहार है। इस मौके पर सभी अपने परिजनों-दोस्तों संग रंग खेलते हैं, मस्ती करते हैं। खास कर लड़के तो एक-दूसरे के कपड़े फाड़-फाड़कर रंग लगाते हैं। उन्हें ऐसा करने में खूब मजा आता है। हालांकि, कुछ लड़के इस बार होली पर कपड़े फाड़ने और रंग खेलने तक की सीमित नहीं रहे। उन्होंने होले खेलने के बाद उन्हीं फटे हुए कपड़ों में रैंप वॉक किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सड़क पर रैंप वॉक कर रहे लड़के

माइक्रो ब्लागिंग साइट एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि 7-8 की संख्या में लड़के जिन्होंने कपड़ा फाड़ होली खेली है, वो मॉडल की तरह सड़क पर रैंप वॉक कर रहे हैं। मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के एक-एक करके आगे आते हैं और अपने फटे हुए कपड़े को एकदम अदा से झटकते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं।

यह भी पढ़ें – पार्किंग में कस्टमर का खाना खा रहा था जोमैटो का डिलीवरी बॉय, शख्स ने पूछे सवाल तो सामने आई दिल छूने वाली कहानी

वीडियो में एक युवक तो डीजल वाले गैलन में पानी लिए भी आता दिखाई पड़ता है। शख्स आता है अपने ऊपर गैलन का पानी उढ़ेलता है और फिर फटे कपड़े झटक कर अदा दिखाता है। सभी लड़के एक-एक कर ऐसे ही आते हैं। सभी के कपड़े फटे हुए हैं। वहीं, आखिर में वे सब एक साथ इकट्ठा होकर मस्ती करते दिखते हैं।

वायरल वीडियो यहां देखें –

लड़कों के इस रैंपवॉक के वीडियो ने इंटरनेट की जनता को खुश कर दिया है। उन्होंने वीडियो के कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को अब तक तीन लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

यह भी पढ़ें – घूमते-घूमते अचानक भड़क गया बाघ, मालिक पर मारा झप्पटा, जमीन पर गिराया और फिर…, कमजोर दिल वाले ना देखें Viral Video

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा, “यह बिल्कुल अद्भुत है.. इन लोगों ने इसे पूरी तरह से कहर ढाह दिया है..” दूसरे यूजर ने लिखा, “भारतीय पुरुष नशे में धुत होने के बाद सबसे अच्छे मॉडल होते हैं।” तीसरे यूजर ने लिखा, “तो भी लड़कियों से ज्यादा कपड़े पहने हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “बिल्कुल वैसा ही जैसा मॉडल करते हैं। अगर ये बेकार है तो वो फैशन वाले भी बेकार हैं। “